फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: AYUSH intern doctors protesting at the GPO were lathi-charged late last night, dozens were detained;

लखनऊ: जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर देर रात लाठीचार्ज, दर्जनों हिरासत में; आक्रोश

Tue, 22 Sep 2026 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Sep 2026 06:49 AM IST
सार

AYUSH doctors: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर रात में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष डॉक्टरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

विज्ञापन
Lucknow: AYUSH intern doctors protesting at the GPO were lathi-charged late last night, dozens were detained;
देर रात डॉक्टरों को हटाया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस बल प्रयोग का मामला सामने आया है। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, उन्हें मौके से घसीटा और कई डॉक्टरों को जबरन हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और युवा डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने लगातार उनकी अनदेखी की। उनका दावा है कि जीपीओ पर आयोजित प्रदर्शन पूरी तरह अनुशासित था, इसके बावजूद पुलिस ने बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया। 
विज्ञापन




घटना से नाराज डॉक्टरों ने शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि हिरासत में लिए गए सभी आयुष इंटर्न डॉक्टरों को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा किया जाए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और डॉक्टरों की स्टाइपेंड वृद्धि संबंधी जायज व बुनियादी मांगों पर सरकार तुरंत संज्ञान लेकर निर्णय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed