फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milk dairies to be open in cities of sloter houses.

जहां बहता था खून, अब बहेंगी दूध की नदियां!

Sat, 29 Nov 2014 09:29 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Nov 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Milk dairies to be open in cities of sloter houses.

प्रदेश में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर पांच करोड़ से अधिक की लागत से खुलने वाले आधुनिक स्लॉटर हाउस वाले शहरों में अनिवार्य रूप से डेयरियां खोली जाएंगी।

विज्ञापन


ताकि इन शहरों में दूध की जरूरतें भी पूरी हो जाएं और पशुओं की संख्या अधिक कम न हो जाए।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस संबंध में मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों के साथ निकायों को निर्देश भेज दिया है।

मुख्य सचिव ने कहा है कि स्लॉटर हाउस स्थापना के लिए जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फायर सर्विसेज, एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेना होगा।
विज्ञापन


जमीन की व्यवस्था और योजना का संचालन का काम निकाय करेंगे। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।

इसमें प्लांट, मशीनरी और भवन निर्माण लागत को भी शामिल किया जाएगा। डीपीआर में ही प्रतिदिन कटने वाले पशुओं की संख्या का भी जिक्र होगा।

पीपीपी मोड पर बनने वाले स्लॉटर हाउस प्राइवेट पार्टनर को न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 20 साल के लिए दिए जाएंगे। निकाय इसका प्रत्येक पांच साल पर नवीनीकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लॉटर हाउस संचालन के लिए राज्य स्तर पर गठित समिति से अनुमति के बाद निकाय लाइसेंस जारी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed