{"_id":"69da3d016bde75aaf20ba94e","slug":"metro-award-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1686475-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कानपुर मेट्रो को बेस्ट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए मिला विश्वकर्मा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कानपुर मेट्रो को बेस्ट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए मिला विश्वकर्मा पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीआईडीसी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नई दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में सीआईडीसी की ओर से आयोजित समारोह में कानपुर मेट्रो को बेस्ट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट श्रेणी में विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यूपी मेट्रो के निदेशक वर्क्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सीपी सिंह एवं कानपुर मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद मीणा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
मेट्रो एमडी सुशील कुमार ने कहाकि यह उपलब्धि हमारी टीम की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ किए गए कार्यों का प्रतीक है। नीति आयोग के मार्गदर्शन में गठित सीआईडीसी की ओर से यह पुरस्कार निर्माण क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता सुधार को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। सीआईडीसी की टीम ने इस पुरस्कार की चयन प्रक्रिया के तहत मार्च में कानपुर मेट्रो परियोजना स्थलों, स्टेशनों एवं श्रमिक आवासों का निरीक्षण किया था। टीम ने कानपुर मेट्रो के मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, गैर-किराया राजस्व के लिए फूड एवं रिटेल आउटलेट, पुस्तक मेले एवं ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ जैसी पहलों की सराहना की थी। इससे पूर्व मेट्रो की लखनऊ एवं आगरा मेट्रो परियोजनाओं को भी क्रमशः 15वां और 16वां सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार मिल चुका है। पुरस्कार समारोह के दौरान यूपीएमआरसी के निदेशक सीपी सिंह को सीआईडीसी का ‘अध्यक्ष प्रशंसा पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें देश में विश्वस्तरीय मेट्रो नेटवर्क के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। कानपुर मेट्रो में डबल टी-गर्डर, ट्विन पियर कैप, बड़े पैमाने पर प्रीकास्टिंग, संयुक्त टेंडर प्रणाली, सेमी टॉप-डाउन एवं इनवर्टेड शटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर निर्माण समय में उल्लेखनीय कमी लाई गई है।