फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meteorology department will issue hourly weather forecasts at panchayat level In Uttar Pradesh

UP News: अन्नदाता किसान के कंधे मजबूत करेगा मौसम विज्ञान, पंचायत स्तर पर घंटे के हिसाब से मिलेगा पुर्वानुमान

Wed, 30 Oct 2024 09:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 09:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मौसम विज्ञान अन्नदाता किसान के कंधे मजबूत करेगा। अब पंचायत स्तर पर घंटे के हिसाब से मौसम के पुर्वानुमान का अपडेट किसानों को मिल जाएगा। इससे फसल की बुवाई, सिंचाई, कटाई आदि की योजना बनाने व निर्णय लेने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
meteorology department will issue hourly weather forecasts at panchayat level In Uttar Pradesh
मौसम का पूर्वानुमान (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

विस्तार

कल्पना कीजिए कि अन्नदाता किसान के हाड़तोड़ श्रम के बाद खेतों में फसल तैयार खड़ी है, और तूफान या चक्रवात आने को है। सही समय पर आकाशवाणी से इसकी सूचना मिल जाए और फसल सुरक्षित बचा लिया जाए। 
विज्ञापन


फसल की पैदावार, सुरक्षा और रखरखाव में मौसम के पूर्वानुमान की अहम भूमिका है। इसकी महत्ता को समझते हुए केंद्र सरकार ''मिशन मौसम'' के तहत अब देश में ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को डिजिटल मंचों के जरिये हर घंटे मौसम के पूर्वानुमान का अपडेट देगी।
विज्ञापन


 

पंचायती राज मंत्रालय भारतीय मौसम विभाग के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों के लिए मौसम पूर्वानुमान सेवा शुरू करने जा रहा है। पंचायती राज्य मंत्रालय ने बीते 24 अक्तूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ''हर हर मौसम, घर घर मौसम'' योजना की शुरुआत की। इसके तहत ग्राम पंचायतों को पांच दिनों का दैनिक मौसम पूर्वानुमान मिलेगा। खेती-किसानी के अलावा आपदा प्रबंधन में भी इस नई व्यवस्था से काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: दिवाली पर अलर्ट पर अस्पातल, रिजर्व हुए बेड, मुस्तैद रहेंगे दमकल कर्मी, कल दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी ओपीडी

 
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी मौसम के पुर्वानुमान की व्यवस्था

कुछ दशक पहले तक भारत के अनुभवी किसान आसमान का रंग और हवा का रुख देख कर मौसम की करवट का अंदाजा लगा लेते थे। क्लाइमेट चेंज के इस दौर में मौसम का पूर्वानुमान व आकलन बीते जमाने की बात हो गई। अब इस पहल से भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी ) की वेबसाइट - ''मौसम ग्राम'' और इसके अलावा पंचायती राज मंत्रालय के दो ऐप- ''ई ग्राम स्वराज'' और ''मेरी पंचायत'' के जरिये किसान अब स्थानीय स्तर पर प्रति घंटे से लेकर अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जान सकेंगे और अपनी खेती को लेकर सही व सुरक्षित योजनाएं बना सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः- अयोध्या: 496 साल बाद भव्य दिवाली मनाएंगे रामलला, कल दीपोत्सव में बनेगा रिकॉर्ड, फूलों से सजेगा राम मंदिर
विज्ञापन

ये जानकारियां होंगी मुहैया 

''मौसम ग्राम'' वेबसाइट और ''मेरी पंचायत'' ऐप आदि इन डिजिटल मंचों पर भारत के किसी भी कोने में बैठे किसान को अपने गांव का नाम- पता (जिला तहसील ब्लॉक) या पिन कोड डालते ही स्थानीय स्तर पर बारिश, हवा की गति और दिशा, आर्द्रता की मात्रा, न्यूनतम व अधिकतम तापमान, बादलों की आवाजाही की जानकारी प्रति घंटे से लेकर अगले पांच दिनों के मौसम का हाल मिल सकेगा। यही नहीं चक्रवात और भारी वर्षा जैसी चरम मौसमी पस्थितियों के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को एसएमएस के जरिये सूचना भी मिल जाएगी। जिससे लोगों की जान-माल, फसल आदि की सुरक्षा हो सकेगी।

किसानों को कार्ययोजना बनाने में मिलेगी मदद

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था से किसान ''स्थानीय मौसम'' के पूर्वानुमान की सूचना से लैस होंगे। उन्हें फसल की बुवाई, सिंचाई, कटाई व सुरक्षा व रखरखाव आदि की योजना बनाने व निर्णय लेने में काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed