फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Ramlala will celebrate a grand Diwali after 496 years, a record will be made in Deepotsav tomorrow, R

अयोध्या: 496 साल बाद भव्य दिवाली मनाएंगे रामलला, कल दीपोत्सव में बनेगा रिकॉर्ड, फूलों से सजेगा राम मंदिर

Tue, 29 Oct 2024 10:01 PM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Oct 2024 10:01 PM IST
सार

Deepotsav in Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार की दिवाली खास होने जा रही है। पूरे अयोध्या में इस बार उत्साह हिलोरे मार रहा है। बुधवार से राम मंदिर में उत्सव शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ramlala will celebrate a grand Diwali after 496 years, a record will be made in Deepotsav tomorrow, R
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भव्य महल में विराजे रामलला की पहली दीपावली को लेकर अयोध्या में इस कदर उल्लास है कि दिन और रात एक हो गए हैं। बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं...जैसे गीत रामनगरी की फिजाओं में गूंज रहे हैं। सजी-धजी, चमक-दमक रही अयोध्या को निहारने की उत्सुकता में देर रात तक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। उधर राममंदिर में 496 साल बाद भव्य दीपावली की तैयारी पूरी हो चुकी है। बुधवार से राममंदिर में दो दिनों तक उत्सव होगा, एक लाख दीप जलेंगे, अनुष्ठान होंगे।

विज्ञापन


राम मंदिर की मुक्ति का संघर्ष 1528 से शुरु हुआ था। इस संघर्ष में लाखों बलिदान हुए। 22-23 दिसंबर 1949 की रात विवादित परिसर में रामलला प्रकट हुए तो एक चबूतरे पर उनकी पूजा-अर्चना होने लगी। फिर छह दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस होने के बाद रामलला टेंट में आ गए। 25 मार्च 2020 तक यानि करीब 28 साल तक रामलला टेंट में रहे। जब तक रामलला टेंट में रहे सर्दी, गर्मी, बरसात की मार झेलते रहे। उत्सव, होली, दीपावली जैसे त्योहार केवल परंपरा निर्वहन तक ही सीमित थे।
विज्ञापन


फिर नौ नवंबर 2019 को रामलला के हक में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आ गया और रामलला के टेंट से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ। 25 मार्च 2020 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से रामलला को अस्थायी मंदिर में विराजित किया। अस्थायी मंदिर में रामलला करीब 46 महीने तक रहे। 22 जनवरी को वह दिन आ गया जिसका इंतजार सदियों से था। पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की भव्य महल में प्राण प्रतिष्ठा की। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दीपावली है इसलिए पूरे शान से मनाने की तैयारी है। परिसर में 30 व 31 अक्तूबर को 50-50 हजार दीप जलेंगे। रामलला को 56 भोग अर्पित किया जाएगा, विशेष अनुष्ठान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर विशेष पोशाक में दर्शन देंगे रामलला

Ayodhya: Ramlala will celebrate a grand Diwali after 496 years, a record will be made in Deepotsav tomorrow, R
Deepostsav 2024: धनतेरस पर रामलला ने विशेष पोशाक में दिए दर्शन - फोटो : संवाद

रामलला दीपावली पर विशेष पोशाक में दर्शन देंगे। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रभु की दीपावली की पोशाक बेहद खास है। इसमें 11 से 12 मीटर कपड़ा लगा है और इस विशेष पोशाक के लिए साउथ सिल्क को चुना है। दिवाली बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी और बृहस्पतिवार को पीले रंग के वस्त्र रामलला धारण करते हैं। इसलिए भगवान पीतांबर वस्त्र में दर्शन देंगे। इसमें सोने-चांदी के तारों से सिलाई की गई है। पोशाक में कढ़ाई से वैष्णव चिह्न बने होंगे। हम राजा की सेवा कर रहे हैं, इसलिए उनकी सेवा और पहनावा उसी स्तर का होता है।

यह बालकराम वाली दिवाली है

Ayodhya: Ramlala will celebrate a grand Diwali after 496 years, a record will be made in Deepotsav tomorrow, R
अयोध्या में रामलला। - फोटो : amar ujala

राममंदिर में रामलला राजकुमार के रूप में विराजमान हैं। पहली दीपावली भी राजसी अंदाज में होगी। पूरा मंदिर रंगोली, शुभता के प्रतीक व फूलों से सजा है। भव्य तोरणद्वार बने हैं। विशेष प्रकार की लाइटिंग आकर्षण बढ़ा रही है। चार दिन तक दर्शन पथ के चेकिंग प्वाइंट तक श्रद्धालुओं को आने का मौका मिल रहा है। यह बालकराम वाली दीपावली है।- डॉ़ अनिल मिश्र, सदस्य, राममंदिर ट्रस्ट

टेंट में रामलला के दुर्दिन भी देखे हैं, त्यौहारों पर रामलला नए पोशाक के लिए तरस जाते थे। जैसे-जैसे त्योहार मनाए जाते थे। जब से रामलला मंदिर में विराजे हैं, हर दिन उत्सव है। रामलला की पहली दीपावली की भव्यता पूरी दुनिया देखेगी, नया इतिहास बनेगा। यह दृश्य देखकर जीवन धन्य हो गया है, भावविभोर हूं। - आचार्य सत्येंद्र दास, पुजारी, रामलला


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed