फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meritorious students honored at the ceremony

Lucknow News: समारोह में मेधावियों का सम्मान

Mon, 24 Aug 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at the ceremony
समारोह में मेधावियों का सम्मान
लखनऊ। भारतीय शिक्षा समिति ने रविवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। इस समारोह में कुल 153 मेधावियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले प्रभात चौरसिया को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 98.80 फीसदी अंक पाने वाले शौर्य चक्रवर्ती भी पुरस्कृत हुए। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा की टॉप 10 सूची में प्रेम प्रजापति, खुशी और सर्वेश मिश्रा शामिल थे। नैतिक पांडेय और आनंदी भी इस सूची में रहे। कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र भी उपस्थित रहे। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने अध्यक्षता की। विद्यालय के प्रबंधक अभिनव भार्गव, कोषाध्यक्ष केआर कनौजिया और प्रधानाचार्य संतोष सिंह भी उपस्थित थे। आरएसएस के विभाग प्रचारक अनिल सहित आचार्य एवं अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

समारोह में मेधावियों का सम्मान

समारोह में मेधावियों का सम्मान

समारोह में मेधावियों का सम्मान

समारोह में मेधावियों का सम्मान

समारोह में मेधावियों का सम्मान

समारोह में मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed