{"_id":"60dcaaf88ebc3e834c0be98b","slug":"meeting-gonda-desk-news-lko58488910","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाएं कार्यदाई संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाएं कार्यदाई संस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं के निर्माण में कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाएं। 80 से 100 प्रतिशत तक पूरा होने वाली परियोजनाओं का टेक्निकल मुआयना होगा। कार्यदायी संस्थाएं अगस्त माह में पूर्ण परियोजनाएं संबंधित विभाग को हैंडओवर कराएंगी। यह बातें सीडीओ रिया केजरीवाल ने विकास भवन सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कही।
सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जनहित में सभी अपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाएं जिससे लोगों को परियोजनाओं के भौतिक संसाधनों का पूरा लाभ मिल सके। डीएसटीओ संजीव कुमार ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि 14 कार्यदायी संस्थाएं 50 लाख या उससे अधिक की लागत वाली 18 परियोजनाओं का निर्माण कार्य करा रही हैं। सभी कार्यदायी संस्थाओं ने प्राप्त बजट के अनुसार 85 प्रतिशत धन खर्च कर दिया है। कार्यदायी संस्था यूपी सीएलडीएफ ने सदर ब्लॉक के खुटेहना गांव में गोशाला निर्माण का कार्य पूरा करा दिया है।
एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, यूपीआरएनएसएस के इंजीनियर विजय प्रकाश सिंह व डीके सिंह सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने परियोजनाओं के निर्माण की प्रगति के संबंध में रिपोर्ट सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत की। सीडीओ की तरफ से हर माह 50 लाख या उससे अधिक लागत की सभी परियोजनाओं के प्रगति की हर माह समीक्षा की जा रही है। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी रंजीत कुमार, विनय कुमार वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीपीओ केएम पांडेय, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, एक्सईएन पावर कार्पोरेशन सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीआईओएस गोविन्द राम व बीएसए डॉ. रामचंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण व कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।