फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical tests of 141 players of the state from today

Lucknow News: प्रदेश के 141 खिलाड़ियों के मेडिकल टेस्ट आज से

Sat, 27 Jun 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Medical tests of 141 players of the state from today
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज
लखनऊ। प्रदेश के पांचों स्पोर्ट्स कॉलेज में नए सत्र के लिए चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस कड़ी में शनिवार से लखनऊ में 141 खिलाड़ियों के मेडिकल होंगे। ये सभी खिलाड़ी फुटबाॅल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और क्रिकेट में चयनित किए गए हैं। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल के लिए शहर के सिविल अस्पताल, रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल और लोकबंधु अस्पताल का चयन किया गया है। यहां खिलाड़ियों का मेडिकल 27 जून, 30 जून, दो जुलाई और चार जुलाई को सुबह दस बजे से किया जाएगा। इसके बाद सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन को भेजी जाएगी। यह प्रक्रिया तकरीबन 10 जुलाई तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद मेडिकल में सफल खिलाड़ियों की काउंसिलिंग शुरू होगी और 15 जुलाई तक छात्रों को नए सत्र के लिए संबंधित कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में इस सत्र में 80 सीटें खाली है। अगर सब कुछ आशा के अनुरूप रहा तो लंबे समय के बाद 315 छात्रों की क्षमता वाले गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पूरी सीटें भर जाने की अनुमान है।
विज्ञापन


लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में नए सत्र में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल और काउंसिलिंग प्रक्रिया 12 व 13 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद प्रवेश शुरू हो जाएगा। कॉलेज प्रांगण में छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल तैयार कर लिया गया है। प्रांगण में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण का काम भी अंतिम चरण में है, जिसे जल्द पूरा करके खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए सौंप दिया जाएगा।- दीपेंद्र यादव (प्रिंसिपल, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed