फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayors to get y class security in uttar pradesh.

मेयरों को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, राज्यपाल ने मांगों पर जताई सहमति, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Fri, 15 Jun 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jun 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
mayors to get y class security in uttar pradesh.
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के महापौरों (मेयरों) को वाई श्रेणी की सुरक्षा, प्रोटोकॉल और सचिवालय पास की सुविधा मिल सकती है। राज्यपाल राम नाईक ने महापौरों की मांग पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने नगर निगमों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए भर्तियां करने और अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व सैनिक उपलब्ध कराए जाने पर भी सहमति जताई है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा है कि ये मांगें पूरी की जा सकती हैं।

विज्ञापन


प्रदेश भर के महापौर गत 21 मई को राजधानी में जुटे थे। यहां हुई बैठक में उन्होंने महापौरों को वाई श्रेणी की सुरक्षा, प्रोटोकॉल और सचिवालय पास की सुविधा, 74वें संविधान संशोधन को पूरी तरह लागू किए जाने समेत कई मांगें उठाई थीं। साथ ही राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर मांगपत्र दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद शासन ने 74वें संविधान संशोधन लागू करने को लेकर एक कमेटी बनाई है। कमेटी उन प्रदेशों में जाकर अध्ययन करेगी जहां 74वां संविधान संशोधन लागू है। कमेटी ने पिछले महीने लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया से तमाम बिंदुओं पर बात भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौरों की यह हैं सरकार से मांगे

mayors to get y class security in uttar pradesh.

- अवस्थापना निधि, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, अमृत मिशन में मंडलायुक्त की जगह महापौर को अध्यक्ष बनाया जाए।
- नगर आयुक्त कोई भी कार्य महापौर के अनुमोदन के बिना न करें।
- नगर विकास मंत्री नगर निकायों से संबंधित जो आदेश जारी करते हैं, उनका भी प्रमुख सचिव पूरी - तरह पालन नहीं कर रहे हैं। इस व्यवस्था को सही किया जाए।

- डूडा को महापौर के अधीन लाया जाए।
- महापौर को सरकार की तरफ से पहचान पत्र, सचिवालय पास और गाड़ी पास जारी किया जाए।
- मंडलायुक्त की जगह महापौर को विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया जाए।
- सांसदों-विधायकों की तरह महापौरों के लिए भी सीएम से मुलाकात का दिन तय किया जाए।
- पार्षदों को भत्ता दिया जाए और उसका अधिकार महापौर को हो।
- मेयर काउंसिल भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए।
 
इस पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा, 74वां संविधान संशोधन लागू कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब सफल हो रहे हैं। राज्यपाल ने कई मांगों को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed