{"_id":"62d7e4554f5910774f24027c","slug":"mayawati-speaks-on-resignation-of-dinesh-khateek","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dinesh Khateek: मायावती बोलीं- दलित मंत्री की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण, अपनी जातिवादी मानसिकता छोड़े सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dinesh Khateek: मायावती बोलीं- दलित मंत्री की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण, अपनी जातिवादी मानसिकता छोड़े सरकार
Wed, 20 Jul 2022 04:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Jul 2022 04:58 PM IST
सार
मायावती ने दिनेश खटीक के इस्तीफे पर कहा कि एक दलित मंत्री के प्रति उपेक्षा निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। दलितों के प्रति सरकार अपना दायित्व निभाए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार में मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर कहा कि एक दलित मंत्री की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरकार को अपनी जातिवादी मानसिकता छोड़नी चाहिए और दलितों के प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश भाजपा मंत्रिमण्डल के भीतर भी दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी खबरें राष्ट्रीय चर्चाओं में हैं। सरकार अपनी जातिवादी मानसिकता व दलितों के प्रति उपेक्षा, तिरस्कार, शोषण व अन्याय को त्याग कर उनकी सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखने का दायित्व जरूर निभाए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भाजपा मंत्रिमण्डल के भीतर भी दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण। ऐसी खबरें राष्ट्रीय चर्चाओं में। सरकार अपनी जातिवादी मानसिकता व दलितों के प्रति उपेक्षा, तिरस्कार, शोषण व अन्याय को त्याग कर उनकी सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखने का दायित्व जरूर निभाए।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) July 20, 2022
भाजपा सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने उपेक्षा व अपमान का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफे की पेशकश की है।