फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks on Independence Day.

UP: स्वतंत्रता दिवस पर मायावती बोलीं- हर हाथ को काम देकर वेलफेयर स्टेट की भूमिका निभाए सरकार

Thu, 15 Aug 2024 12:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Aug 2024 12:35 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सरकार गरीबों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करे ताकि वे थोड़े से अनाज की कृपा पर आश्रित रहने के बजाय अपना जीवन आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ जीने योग्य बना सकें।

विज्ञापन
Mayawati speaks on Independence Day.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एव॔ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश के करीब 140 करोड़ बहुजनों के लिए तभी विशेष होगा, जब वे दरिद्रता से मुक्ति पाएंगे। अपने परिवार का जीवन खुशहाल कर सकेंगे, जिससे देश का सम्मान भी बढ़ेगा। यह तभी होगा, जब केन्द्र व यूपी सरकार की सोच ’’हर हाथ को काम देने वाली’’ हो। जैसा यूपी में चार बार रही बसपा सरकार में करके दिखाया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा व इनकी यूपी सरकार द्वारा बहु-प्रचारित ’हर घर तिरंगा’ के तहत ’आइए, मिलकर तिरंगा फहराएं, देशभक्ति की अलख जगाएं’ स्लोगन वाले प्रचार व विज्ञापन ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। ऐसे भावनात्मक स्लोगनों के जरिए भाजपा लोगों का मजाक न उड़ाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


सरकार गरीबों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करे ताकि वे थोड़े से अनाज की कृपा पर आश्रित रहने के बजाय अपना जीवन आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ जीने योग्य बना सकें। साथ ही स्वरोजगार पर निर्भर लोगों को बुलडोजर चलाकर उजाड़ना बंद करे। सरकार देश की अर्थव्यवस्था के विकास का दावा करते नहीं थकती है लेकिन गरीब अगर लगातार गरीब है और उसकी कमाई नहीं बढ़ रही है तो ऐसे दावे हवा-हवाई नहीं तो फिर और क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया का रिकार्ड स्तर पर गिरता भाव आत्मनिभर्रता को प्रभावित करता है, जिस पर भी समुचित ध्यान देना जरूरी है। सरकार को लोगों का ध्यान भटकाने के बजाय, वास्तव में कल्याणकारी सरकार (वेलफेयर स्टेट) की भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed