{"_id":"60fe65f40d8277693f3f73f2","slug":"mayawati-speaks-on-increasing-salary-of-shiksha-mitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों का मानदेय: मायावती बोलीं- देर से लिया गया निर्णय, कांग्रेस की संस्कृति अपना रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मित्रों का मानदेय: मायावती बोलीं- देर से लिया गया निर्णय, कांग्रेस की संस्कृति अपना रही भाजपा
Mon, 26 Jul 2021 01:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:06 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि चुनाव के नजदीक ऐसे फैसले करना कांग्रेस की संस्कृति रही है जिस पर अब भाजपा भी चल रही है। जनता सब समझती है जबकि बसपा की कार्यशैली अलग रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विटर के जरिए कहा है कि यदि यह बात सही है कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ सकता है तो यह काफी विलंब से उठाया गया कदम है। यह कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक ऐसे फैसले करना कांग्रेस की संस्कृति रही है जिस पर अब भाजपा भी चल रही है। जनता सब समझती है जबकि बसपा की कार्यशैली अलग रही है। इसी कारण वर्ष 2007 में सरकार बनते ही हमने अपर कास्ट की भर्ती पर लगी रोक को तुरंत हटाया। इससे इस पूरे समाज को भरपूर लाभ हुआ और उन्हें यहां वर्षों बाद बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी मिली।
विज्ञापन
2. जबकि बीएसपी की कार्यशैली ऐसी संकीर्ण चुनावी सोच से हमेशा अलग व पाक-साफ रही है। इसी कारण सन् 2007 में सरकार बनते ही हमने अपरकास्ट की भर्ती पर लगी रोक को तुरन्त हटाया जिससे फिर इस पूरे समाज को भरपूर लाभ हुआ तथा उन्हें यहाँ वर्षों बाद बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी मिली।
— Mayawati (@Mayawati) July 26, 2021
विज्ञापन
बता दें कि योगी सरकार शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मानदेय में दो से चार हजार रुपये तक की बढ़त हो सकती है।