फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speaks on fake news and hate speech.

Fake News: मायावती की अपील, कानून का राज स्थापित करने के लिए तटस्थ होकर काम करें सरकारें

Wed, 06 Jul 2022 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Jul 2022 02:00 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश में शांति और कानून का राज स्थापित करने के लिए सभी राज्य सरकारों से तटस्थ होकर कार्य करने की अपील की है।

विज्ञापन
mayawati speaks on fake news and hate speech.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने के लिए राज्य सरकारों को गंभीरता से काम करना चाहिए तभी लोगों को तनाव व हिंसक माहौल से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने ये टिप्पणी नोएडा में एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की यूपी पुलिस से हुए टकराव को लेकर कही।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण आदि को लेकर ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई देश भर में काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिसके तहत यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच कल एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है व जिसकी जबरदस्त चर्चा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दुखद घटनाक्रमों से कानून का राज नष्ट होकर आमजन-जीवन भी प्रभावित होता है, जिसके प्रति सभी सरकारों को तटस्थ व गंभीर होकर कार्य करना चाहिए। तभी लोगों को तनाव व हिंसक वातावरण से मुक्ति मिल पाएगी। विकास के लिए अराजकता पर अंकुश व कानून का राज जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान के बाद अरब देशों में हुए विरोध और उदयपुर में हुई जघन्य हत्या के बाद से फेक न्यूज और हेट स्पीच को नियंत्रित करने की लगातार चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed