{"_id":"62c5483f7fe1c860a93e8cfe","slug":"mayawati-speaks-on-fake-news-and-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake News: मायावती की अपील, कानून का राज स्थापित करने के लिए तटस्थ होकर काम करें सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake News: मायावती की अपील, कानून का राज स्थापित करने के लिए तटस्थ होकर काम करें सरकारें
Wed, 06 Jul 2022 02:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:00 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश में शांति और कानून का राज स्थापित करने के लिए सभी राज्य सरकारों से तटस्थ होकर कार्य करने की अपील की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने के लिए राज्य सरकारों को गंभीरता से काम करना चाहिए तभी लोगों को तनाव व हिंसक माहौल से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने ये टिप्पणी नोएडा में एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की यूपी पुलिस से हुए टकराव को लेकर कही।
उन्होंने ट्वीट किया कि फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण आदि को लेकर ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई देश भर में काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिसके तहत यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच कल एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है व जिसकी जबरदस्त चर्चा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दुखद घटनाक्रमों से कानून का राज नष्ट होकर आमजन-जीवन भी प्रभावित होता है, जिसके प्रति सभी सरकारों को तटस्थ व गंभीर होकर कार्य करना चाहिए। तभी लोगों को तनाव व हिंसक वातावरण से मुक्ति मिल पाएगी। विकास के लिए अराजकता पर अंकुश व कानून का राज जरूरी है।
विज्ञापन
बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान के बाद अरब देशों में हुए विरोध और उदयपुर में हुई जघन्य हत्या के बाद से फेक न्यूज और हेट स्पीच को नियंत्रित करने की लगातार चर्चा हो रही है।

1. फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण आदि को लेकर ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई देश भर में काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिसके तहत यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच कल एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है व जिसकी जबरदस्त चर्चा एवं चिन्ता की लहर भी।
— Mayawati (@Mayawati) July 6, 2022
2. इस प्रकार के दुःखद घटनाक्रमों से कानून का राज नष्ट होकर आमजन-जीवन भी प्रभावित होता है, जिसके प्रति सभी सरकारों को तटस्थ व गंभीर होकर कार्य करना चाहिए तभी यहाँ लोगों को तनाव व हिंसक वातावरण से मुक्ति मिल पाएगी। विकास के लिए अराजकता पर अंकुश व कानून का आयरन राज जरूरी।