फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said: Rajya Sabha Chairman and Women's Commission should take cognizance of Swati Maliwal case

मायावती बोलीं: स्वाति मालीवाल प्रकरण का राज्यसभा के सभापति और महिला आयोग ले संज्ञान, उत्पीड़न स्वीकार नहीं

Thu, 16 May 2024 07:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 May 2024 07:40 PM IST
सार

Mayawati: स्वाति मालीवाल के प्रकरण में अब बसपा सुप्रीमों मायावती उतर गई हैं। उन्होंने इस मामले पर महिला आयोग के संज्ञान लेने की बात कही है। 

विज्ञापन
Mayawati said: Rajya Sabha Chairman and Women's Commission should take cognizance of Swati Maliwal case
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उत्पीड़न के साथ ही किसी भी नेता द्वारा अन्य कोई भी गलत कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के मामले में चाहे कोई भी पार्टी या इंडी व अन्य गठबंधन हो, तो इन्हें दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। ऐसे मामलों में इन्हें बसपा के शीर्ष नेतृत्व से जरूर सबक लेना चाहिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक्स पर जारी अपने बयान में बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि आप पार्टी की महिला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम आवास में अभद्रता के गंभीर मामले पर देश की नजर है। इस मामले के दोषी के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होना अनुचित है। ऐसे में राज्यसभा के सभापति व महिला आयोग को भी इस घटना का समुचित संज्ञान लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


राशन वितरण भुना रही भाजपा एंड कंपनी
वहीं दूसरी ओर गरीबों को मुफ्त राशन वितरण पर बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर, उन्हें रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी भाजपा एंड कंपनी के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं। यह उचित नहीं है, क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है। लोगों को थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा एवं सरकार का उपकार नहीं, बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का ही धन है। इसके बदले वोट मांगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय है। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूं, फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed