फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati's reaction on releasing surgical strike video

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर बसपा सुप्रीमो ने मोदी सरकार को सुनाई खरी-खोटी

Fri, 29 Jun 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jun 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's reaction on releasing surgical strike video
बसपा सुप्रीमो मायावती
केंद्र सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने पर मायावती ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि बीजेपी सरकार 'सर्जिकल स्ट्राइक' का वीडियो जारी करके लोगों का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाना चाहती है।
विज्ञापन


मायावती ने तंज कसते हुए आगे कहा 'अगर उन्हें सुबूत पेश ही करना था तो उस वक्त क्यों नहीं किया जब 'सर्जिकल स्ट्राइक' हुआ था। सेना के जवानों ने जिस बहादुरी से पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों को साफ किया, उसकी सभी ने तारीफ की थी। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि के सुबूत की मांग न तब की गई थी, और न ही अब। फिर लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही इसका वीडियो जारी करना राजनीतिक स्वार्थ के लिए रचा गया षड़यंत्र नहीं तो और क्या है?
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बिना तैयारी के देश में 'नोटबंदी' और 'जीएसटी' जैसे फैसले को थोपने वाली मोदी सरकार खुद को हर मोर्चे पर विफल पा रही है। जनता से किये हुए वादों को निभाने में नाकाम होने के बाद बीजेपी सरकार जनता का ध्यान इन मुद्दों से हटाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। भारतीय सेना ने इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के जरिए सीमा पार आतंकियों के कई बंकरों को तबाह कर दिया था। घटना के करीब डेढ़ साल बाद सेना ने ड्रोन से फिल्माये गए इस पूरे ऑपरेशन की वीडियो शुक्रवार को जारी की है। आठ मिनट की इस वीडियो में भारतीय सेना एक के बाद एक आतंकी ठिकानों को नष्ट करती नजर आ रही है।

पाक सेना से नकार दिया था सर्जिकल स्ट्राइक का दावा

भारतीय सेना द्वारा किए गए 'सर्जिकल स्ट्राइक' के दावे को पाकिस्तान सेना ने सिरे से नकार दिया था। पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि भारतीय सेना द्वारा सीमा पार से गोलीबारी की गई थी, जिसका पाकिस्तानी सेना द्वारा जवाब दिया। पाकिस्तनी सीमा क्षेत्र में किसी प्रकार की सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed