फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati replied back to congress on being called BJP's B team.

बसपा का पलटवार: मायावती बोलीं, बीएसपी के बी का मतलब बीजेपी नहीं, पर कांग्रेस के सी का मतलब कनिंग जरूर है

Mon, 05 Jul 2021 01:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jul 2021 01:03 AM IST
सार

मायावती ने कहा कि यूपी में कांग्रेस ऑक्सीजन पर चल रही है। बी का अर्थ बहुजन है। इसमें एससी एसटी, ओबीसी, धार्मिक अल्पसंख्यक व अन्य उपेक्षित वर्ग के लोग आते हैं।

विज्ञापन
Mayawati replied back to congress on being called BJP's B team.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती कांग्रेस पर भड़क गई हैं। ट्विटर के जरिए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का यह कहना कि बीएसपी के बी का मतलब बीजेपी है घोर आपत्तिजनक है। सही मायने में कांग्रेस के सी का मतलब वास्तव में कनिंग (चालाक) पार्टी है। दरअसल, यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शनिवार को ट्वीट किया गया था कि बीएसपी में बी का मतलब बीजेपी है।

विज्ञापन

 
मायावती ने कहा कि यूपी में कांग्रेस ऑक्सीजन पर चल रही है। बी का अर्थ बहुजन है। इसमें एससी एसटी, ओबीसी, धार्मिक अल्पसंख्यक व अन्य उपेक्षित वर्ग के लोग आते हैं। जिनकी संख्या ज्यादा होने की वजह से बहुजन कहलाते हैं। मायावती ने कहा कि जिसने केंद्र व राज्यों में अपने लंबे शासनकाल में बहुजन के वोटों से अपनी सरकार बनाने के बावजूद उन्हें लाचार व गुलाम बनाकर रखा। इसीलिए अंतत: बीएसपी बनाई गई। जब बीएसपी बनी, उस समय बीजेपी केंद्र या राज्यों की सत्ता में कहीं नहीं थी। 
विज्ञापन


सपा, कांग्रेस, भाजपा कभी निष्पक्ष चुनाव नहीं लड़ सकते
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का परिणाम आते ही मायावती ने फिर से ट्वीट पर चुनाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है यह भी सर्वविदित है कि यूपी में कांग्रेस, सपा व बीजेपी की सरकार के चलते यहां कोई भी छोटा बड़ा चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष नहीं हो सकता और ना ही इनसे किसी को कोई उम्मीद करनी चाहिए। जबकि बसपा की सरकार के समय यहां सभी छोटे-बड़े चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने यूपी में खत्म कर लिया अपना जनाधार: लल्लू
कनिंग पार्टी कहने पर कांग्रेस ने भी मायावती पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में मायावती ने अपना जनाधार खत्म कर लिया है। जब-जब यूपी में दलितों पर अत्याचार हुआ मायावती बाहर क्यों नहीं निकलीं। क्यों उनकी आवाज नहीं उठाई। इससे साफ है कि भाजपा ने उन्हें ईडी और सीबीआई का डर दिखा दिया है। यही स्थिति सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed