फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati promises to give cash instead of laptop

अखिलेश के घोषणा पत्र को इस तरह टक्कर देंगी मायावती

Sat, 04 Feb 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Feb 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
mayawati promises to give cash instead of laptop
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती कहती आई हैं कि वह दूसरे दलों की तरह चुनाव घोषणापत्र जारी नहीं करतीं। वह कहने में नहीं, करने में यकीन करती हैं। लेकिन, अब उन्होंने भी दूसरे दलों की तरह लुभावने चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


वह घोषणापत्र के जरिये वादे करने की जगह जनसभाओं में घोषणा कर वादे कर रही हैं। इसे दूसरे दलों के लुभावने वादों की काट माना जा रहा है। 
बसपा अध्यक्ष ने सपा के लैपटॉप व स्मार्टफोन की जगह नकद आर्थिक सहायता देने का एलान पहले ही किया था।

यह भी कहा था कि सरकार बनी तो बेरोजगारी भत्ता न देकर सरकारी व गैरसरकारी नौकरियां दी जाएंगी। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में सूबे में सरकार बनने पर किसानों का फसली ऋण पूरी तरह से माफ करने का वादा किया है। मायावती ने भी अपनी चुनावी सभाओं में किसानों का एक लाख रुपये तक कर्ज माफ करने का वादा किया है।

विज्ञापन

गरीबों को पट्टा देने का ‌क‌िया वादा

mayawati promises to give cash instead of laptop
अ‌खिलेश यादव व मायावती - फोटो : demo pic

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस समय फल व दूध बांटने की व्यवस्था है तो मायावती ने वादा किया है कि वह सत्ता में आईं तो अंडा, दूध, केक, चना, फल व बिस्किट की व्यवस्था कराएंगी।

भाजपा ने गरीबों को घर देने का वादा किया तो बसपा अध्यक्ष ने कहा कि वह गरीबों को पट्टे देंगी और पूर्व में दिए पट्टों पर जिन्होंने कब्जे किए हैं, उन्हें खाली कराकर सख्त सजा दिलाएंगी।

भाजपा ने पलायन को मुद्दा बनाकर अपने घोषणापत्र में इसे रोकने के लिए पुलिस में एक विशेष विभाग बनाने का वादा किया है। मायावती ने इसकी काट में कहा है कि कांग्रेस शासन में रोटी के लिए, सपा सरकार में सुरक्षा के लिए और भाजपा शासनकाल में नोटबंदी की वजह से पलायन हुआ है, वह इसे रोकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed