फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati pays tribute to baba sahab on ambedkar jayanti

लोकतंत्र बचाने के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है बसपा: मायावती

Fri, 14 Apr 2017 06:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला/लखनऊ Updated Fri, 14 Apr 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
Mayawati pays tribute to baba sahab on ambedkar jayanti
मायावती

अंबेडकर जयंती में लखनऊ के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब को श्रद्धांजल‌ि देने पहुंची मायावती ने कहा, लोकतंत्र बचाने के लिए बसपा किसी भी पार्टी से हाथ मिला सकती है। उन्होंने कहा क‌ि अब जहर से जहर को काटने का काम क‌िया जाएगा और बसपा अब क‌िसी से भी हाथ म‌िलाने को तैयार है।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में मायावती ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए बाबा साहब के अनुयाइयों एवं शुभच‌िंतकों जैसा क‌ि आप लोगों को विदित है क‌ि देश के दलितों, पिछड़े वर्गों एवं उपेक्ष‌ित वर्गों के मसीहा की जयंती है। आप सभी बाबा साहब को श्रृद्धासुमन अर्प‌ित करने अंबेडकर पार्क पहुंचे हैं जिसके ल‌िए मैं आपका हार्दिक आभार प्रकट करती हूं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : मायावती ने भाई को बनाया बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सामने रखी बड़ी शर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले यूपी के सभी जिलों के हेडक्वार्टर पर ईवीएम के विरोध पर ईवीएम के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया था। ईवीएम में धांधली की गई थी। उसे ध्यान में रखते हुए मैंने पार्टी से आग्रह किया था कि आज पदाधिकारी यहां आएं, ज्यादा नहीं पर इतने लोगों को यहां आकर देखकर मैं आपका फिर से आभार प्रकट करती हूं। 

अब वोट के लालच में सभी पार्ट‌ियां बाबा साहब की जयंती का आयोजन करने लगी हैं और सरकारी और गैर सरकारी काम करती हैं और यही पा‌र्ट‌ियां बाबा साहब के अनुयाइयों का शोषण करती हैं। मायावती ने कहा, जब तक बाबा साहब जीव‌ित रहे व‌िरोध‌ियों ने उनके ल‌िए रोड़े पैदा क‌िए।

http://www.amarujala.com/video/india-news/mayawati-can-join-hands-with-other-parties-to-stop-bjp
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed