{"_id":"6033e5b18ebc3e1dcc71cb9c","slug":"mayawati-on-up-budget-said-this-budget-not-showing-remove-the-problems-of-poor-and-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बजट पर मायावती बोलीं- गरीबों-किसानों की समस्याओं को दूर करता नहीं दिख रहा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बजट पर मायावती बोलीं- गरीबों-किसानों की समस्याओं को दूर करता नहीं दिख रहा बजट
Mon, 22 Feb 2021 10:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी की 23 करोड़ जनता के लिए पेश किया गया प्रदेश सरकार का बजट संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद जनता से किए वादे के अनुसार बजट नहीं है। खासतौर पर गरीबों, कमजोर वर्गों व किसानों की समस्याओं को ये बजट दूर करता नहीं दिख रहा।
मायावती ने बजट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरह यूपी सरकार का बजट भी बेरोजगारी दूर करने के मामले में अति निराशाजनक है। केंद्र की तरह यूपी के बजट में भी जनता को वादे और हसीन सपने दिखाने का प्रयास किया गया है।
बजट पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यूपी बजट को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का आखिरी बजट आज पेश हुआ है। यह आखिरी बजट था और इसके बाद मुख्यमंत्री कुछ चाहेंगे तो भी नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि इसके साथ खेल खत्म, पैसा हजम।
विज्ञापन
गरीब को वही धोखा मिला जो भाजपा पहले दिन से देते आई है
उन्होंने कहा कि यह पैसा भाजपा ने कैसे खत्म किया है, वह हम और आप नहीं समझ पाए। हमें तो उम्मीद थी कि जो बजट आएगा, इसमें गरीब के लिए, किसान के लिए कुछ राहत होगी। लेकिन गरीब को वही धोखा मिला जो भाजपा पहले दिन से देते आई है।
कृषि कानूनों को लेकर साधा निशाना
साथ ही अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की नहीं, बल्कि उद्योगपतियों की है। कानून किसानों के लिए लाया गया है, लेकिन वह उन्हें नहीं चाहते हैं, ऐसे में कृषकों पर कानूनों को थोपने की क्या जरूरत है?