{"_id":"632d5ab0c013b566b15f7109","slug":"mayawati-comments-on-rss-chief-meet-to-muslim-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का सवाल: मोहन भागवत के खुद को उलेमाओं से राष्ट्रपिता कहलवाने से क्या बदल जाएगा बीजेपी का नजरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का सवाल: मोहन भागवत के खुद को उलेमाओं से राष्ट्रपिता कहलवाने से क्या बदल जाएगा बीजेपी का नजरिया
Fri, 23 Sep 2022 02:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:44 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुस्लिम उलेमाओं से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या इससे मुस्लिमों के प्रति भाजपा सरकारों के रुख में बदलाव होगा?
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कल दिल्ली स्थित मस्जिद, मदरसे में जाकर उलेमाओं से मुलाकात की और फिर उनसे अपने आप को राष्ट्रपिता व राष्ट्रऋषि कहलवाया।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि इसके बाद क्या बीजेपी व उनकी सरकारों का मुस्लिम समाज व उनके मस्जिद, मदरसों के प्रति नकारात्मक रूप से बर्ताव में बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार खुली जगह में कुछ मिनट नमाज पढ़ने की मजबूरी को भी सहन नहीं कर पा रही है तथा सरकारी मदरसों की उपेक्षा करते हुए निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप पर उतारू है लेकिन आर एस एस प्रमुख ही इस बारे में गहरी चुप्पी के क्या मायने निकल रहे हैं इस पर भी वे जरूर गौर करें।
विज्ञापन