{"_id":"5c50347cbdec227389634dd0","slug":"mayawati-comments-on-rahul-gandhi-s-declaration-of-minimum-income-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस द्वारा न्यूनतम आय का वादा भाजपा के 15-15 लाख रुपये देने की बात जैसा: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस द्वारा न्यूनतम आय का वादा भाजपा के 15-15 लाख रुपये देने की बात जैसा: मायावती
Tue, 29 Jan 2019 04:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Jan 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सत्ता में आने पर गरीबी व भुखमरी समाप्त करने के लिए न्यूनतम आय सुनिश्चित करने का वादा करना कहीं क्रूर मजाक तो नहीं है, क्योंकि ऐसा ही वादा भाजपा ने भी किया था। भाजपा ने कहा था कि अगर सत्ता में आते हैं तो विदेशों से काला धन लाकर हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपये देंगे। मायावती ने ये भी कहा कि राहुल गांधी की इस घोषणा से देश की जनता आशंकित व चकित है।
विज्ञापन
मंगलवार को अपने जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कांग्रेस ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था जो कि भाजपा के वादों की तरह ही छलावा ही साबित हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं व बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान में भाजपा व कांग्रेस का रवैया एक जैसा ही है। इसलिए जनता को उस पार्टी पर भरोसा करना चाहिए जो बातें कम और काम ज्यादा करती हो। कांग्रेस को पहले इस वादे को राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में लागू करके दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कहा था कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो देश से गरीबी व भुखमरी का अंत करने के लिए न्यूनतम आय की गारंटी सुनिश्चित करेंगे। जिस पर बसपा सुप्रीमो ने जवाब दिया।