{"_id":"581c69474f1c1b54654360b0","slug":"mayawati-attacks-akhilesh-on-rath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोली मायावती, विकास किया होता तो रथ लेकर न करना पड़ता प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोली मायावती, विकास किया होता तो रथ लेकर न करना पड़ता प्रचार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Nov 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश की विकास रथयात्रा को दिवालिया रथयात्रा बताया है। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, वर्तमान मुख्यमंत्री की तथाकथित विकास रथयात्रा वास्तव में दिवालिया रथयात्रा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बने लग्जरी रथ ने सपा मुखिया का यात्रा की शुरुआत में ही दिवाला निकाल दिया।
मायावती ने रथयात्रा के दौरान सपाइयों के उपद्रव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, रथयात्रा के साथ चलने वाले हुड़दंगबाज रास्ते में जो मिला उसे लूटते-खसोटते चले गए और पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों को मुख्यमंत्री का खुला संरक्षण प्राप्त है और ये सब तमाशा सपा के बड़े नेता भी खामोशी से देखते रहे।
मायावती अखिलेश पर भी हमलावर नजर आईं और कहा जैसे अखिलेश को इस बात की शिकायत है कि लोग उन्हें नहीं पहचानते ठीक उसी तरह लोगों उनके विकास के दावों के हवाहवाई होने की शिकायत है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर सपा ने वाकई विकास किया होता तो उन्हें प्रचार के लिए इतने शानऔशौकत से रथयात्रा न निकालनी पड़ती।
विज्ञापन