भाजपा सांसद ने क्यों की बसपा सुप्रीमो की तारीफ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रमुख और राज्यसभा सांसद मायावती ने माल ब्लॉक की ग्राम पंचायत माल को गोद लिया है। मायावती के इस कदम की तारीफ भाजपा सांसद ने भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उन्होंने यहां व्याप्त शैक्षिक, सामाजिक व आर्थिक पिछड़ापन दूर कराने का बीड़ा उठाया है।
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने मायावती के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से इतर हर पार्टी के स्तर पर ऐसी पहल शुरू हो जाए तो देश का कोई भी गांव पिछड़ा व संसाधनहीन नहीं रह पाएगा।
बिजली और पानी है मुख्य समस्या
शनिवार को इसकी खबर मिलने के बाद माल गांव में खुशी का माहौल दिखा। राजधानी के नजदीक होने के बावजूद शिक्षा और विकास की दौड़ में पिछड़े गांव के लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब यहां से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा।
यहां के लोग मुख्य तौर पर बिजली की कमी और सिंचाई के लिए समय पर पानी न मिल पाने की समस्या से परेशान हैं। मुख्य विकास अधिकारी योगेश कुमार ने गांव गोद लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि सांसद के प्रस्तावों के आधार पर आठ हजार की आबादी वाले इस गांव में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
माल ग्राम पंचायत कुंवर भूपेंद्र सिंह के प्रभाव वाला क्षेत्र है। वे लंबे समय तक इसके प्रधान भी रह चुके हैं।