फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   married woman living in Lucknow PGI area left family for Facebook friend

महिला बोली: पति और बच्चे के साथ नहीं फेसबुक फ्रेंड संग ही रहूंगी, आंसुओं पर भी नहीं पसीजा दिल

Wed, 01 Dec 2021 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 08:36 PM IST
सार

कोतवाल धर्मपाल सिंह का कहना है कि महिला बालिग है। वह अपनी मर्जी से गई थी। इस वजह से पुलिस कुछ नहीं कर सकती। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके बाद वो अपना निर्णय ले सकती है। 

विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के पीजीआई इलाके में रहने वाली एक विवाहिता महज 15 दिन की दोस्ती में फेसबुक फ्रेंड को दिल दे बैठी। दीवानगी ऐसी कि पति व दो बच्चों को छोड़कर वह अलीगढ़ में रहने वाले फेसबुक फ्रेंड के पास चली गई। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पीजीआई पुलिस उसे आगरा से ढूंढकर बुधवार को थाने लाई। जहां पति व दोनों बच्चे बिलखते हुए उससे घर चलने की मिन्नतें कर रहे थे, मगर वो फेसबुक फ्रेंड संग ही रहने की जिद पर अड़ी रही। चूंकि विवाहिता बालिग है, इस वजह से पुलिस भी बेबस नजर आई। 

विज्ञापन


पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार में पत्नी, 12 साल की बेटी व सात साल का बेटा है। 20 अक्तूबर को पत्नी अचानक लापता हो गई। तलाशने पर भी वह नहीं मिली तो पति ने पीजीआई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों से छानबीन की तो पता चला कि विवाहिता की 15 दिन पहले फेसबुक पर अलीगढ़ के एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों में मोबाइल फोन पर भी बात होने लगी थी, जिसके बाद वह भागकर अलीगढ़ में फेसबुक फ्रेंड के पास चली गई है। 
विज्ञापन


पीजीआई पुलिस बुधवार को विवाहिता को आगरा के पास से ढूंढकर थाने लाई। जहां उसे देखते ही पति व बच्चे लिपटकर रोने लगे मगर वो फेसबुक फ्रेंड संग ही रहने की बात कहती रही। बच्चों के भविष्य की दुहाई देते हुए पति ने हाथ-पैर तक जोड़े मगर वो नहीं पसीजी। उसने साफ शब्दों में कहा कि अब फेसबुक फ्रेंड ही मेरा सब-कुछ है और उसी के साथ रहूंगी। पुलिसकर्मियों समेत थाने में मौजूद कुछ लोगों ने भी विवाहिता को समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति व बच्चों की तरफ देखा तक नहीं

जिसकी तलाश में पति दर-दर भटक रहा था। अनहोनी की आशंका से जिसका कलेजा फटा जा रहा था। वह मंदिरों में मन्नतें मांग रहा था। बच्चे भी मां की याद में बिलख रहे थे। रिश्तेदार से लेकर पारिवारिक मित्र तक परेशान थे। मगर वो मिली भी तो फेसबुक फ्रेंड के पास। पीजीआई थाने लाकर पति व बच्चों से मिलाने पर भी वो उनकी तरफ देख तक नहीं रही थी। पति व बच्चे काफी देर तक थाने में बैठे रहे। बच्चे लगातार रो रहे थे। महिला आरक्षी ने विवाहिता से बच्चों को चुप कराने को कहा मगर उसने अनसुना कर दिया। पत्नी के साथ ही मां भला इतनी पत्थर दिल कैसे हो सकती है, थाने में मौजूद लोग आपस में यही चर्चा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed