शादी से इंकार किया तो सिरफिरे ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर परिवारीजनों द्वारा शादी का प्रस्ताव न मानने पर सिरफिरे आशिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
तुलसीपुर थाने में शुक्रवार को दी तहरीर में नगर के बैरागीपुरवा मोहल्ला नई बस्ती बाजार निवासी मुस्तकीम ने कहा है कि वह अपने परिवारीजनों के साथ किराये के मकान में रहता है।
मुस्तकीम का कहना है कि मुड़िला गांव निवासी अच्छू मिस्त्री पुत्र ननके मास्टर मेरी पुत्री नेहा (16) को लगातार मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देते थे।
नेहा की बहनों को भी धमकाता था अच्छू
नेहा पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर परेशान रहती थी। मुस्तकीम का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब परिवारीजन सहरी खाने जगे तो देखा कि नेहा घर के पीछे मरी पड़ी है।
उसका आरोप है कि अच्छू लगातार नेहा से शादी करने का दबाव बनाता था। परिवारीजनों तथा नेहा को अच्छू का प्रस्ताव स्वीकार नहीं था। मुस्तकीम का यह भी कहना है कि अच्छू मेरी अन्य लड़कियों को भी मोबाइल से धमकी देता था।
थानाध्यक्ष तुलसीपुर राकेश यादव ने बताया कि मुस्तकीम की तहरीर पर अच्छू, शहजाद व बबलू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बबलू से पूछताछ की जा रही है।