फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Market celebrated Diwali, huge purchases took place

Lucknow News: बाजार ने मनाई दिवाली, जमकर हुई खरीदारी

Thu, 31 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Market celebrated Diwali, huge purchases took place
दीपावली से एक दिन पहले शहर के बाजारों में रही खूब रौनक।
लखनऊ। शहर में दिवाली की रौनक हर तरफ छाई है। चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइटें जगमग हो रही हैं। बुधवार को बाजार खरीदारों से पटे रहे। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर खील, गट्टा, चूरा, लइया, झालरों, दीयों से लेकर सजावटी सामानों और कपड़ों की दुकानों पर खूब भीड़ रही।
विज्ञापन



दिवाली की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के चौक, अमीनाबाद, नजीराबाद, यहियागंज, आलमबाग और भूतनाथ मार्केट तक देर रात तक खूब चहल-पहल रही। इस बार लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीद में 40 फीसदी तक महंगाई देखी गई। महिलाएं दुकानदारों से मोलभाव करती नजर आईं। दुकानदार अमित मौर्य ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियां कोलकाता से मंगाई जा रही हैं, इससे उनकी कीमत बढ़ी है। रंग, रोगन, गोटा, जरी व आकर्षक मुखाकृति वाली पन्नियों में पैक मूर्तियां 150 रुपये से 1800 रुपये तक की कीमत में मौजूद हैं।
विज्ञापन



घरों को सजाने के लिए झालरों की खूब मांग रही तो वहीं मोमबत्ती व दीयों की दुकानों पर भी भीड़ रही। निशातगंज के दुकानदार ने बताया कि लाल, हरे व सफेद रंग की मोमबत्तियां 60 रुपये प्रति पाव यानी 240 रुपये किलो की दर से बेच रहे हैं। उधर, पूजा के फूल की मांग भी बढ़ने से बाजारों में फूलों के रेट दोगुने हो गए। 100-120 रुपये वाला गेंदा 150-160 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि, 250-300 रुपये वाला गुलाब 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चांदी के लक्ष्मी-गणेश की भी मांग
बाजार में चांदी के लक्ष्मी-गणेश की भी खूब मांग रही। गोमतीनगर के एचएसजे के एमडी अंकुर आनंद व हजरतगंज के जुगुल किशोर ज्वैलर्स के राजन रस्तोगी ने बताया कि 3000 से लेकर डेढ़ लाख तक की चांदी के लक्ष्मी व गणेश मौजूद हैं। इनमें 10-20 हजार रुपये तक की मूर्तियों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed