{"_id":"5e25724a8ebc3e4b5b6f4ff2","slug":"many-trains-arrived-late-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते काशी विश्वनाथ समेत कई ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते काशी विश्वनाथ समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Mon, 20 Jan 2020 02:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के चारबाग, ऐशबाग एवं लखनऊ जंक्शन स्टेशन आने वाली ट्रेनें कोहरे के चलते लेट हुईं। इसमें काशी विश्वनाथ सहित कई ट्रेनें शामिल थीं। रेलवे के मुताबिक फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर आठ घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5.45 घंटे, साबरमती एक्सप्रेस 5.30 घंटे, द्वारिका एक्सप्रेस व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस 3.45-3.45 घंटे और ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस चार घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन
इसके अलावा अर्नाकुलम-बरौनी राप्तीसागर सुपरफास्ट 4.40 घंटे, एलटीटी-लखनऊ सुपरफास्ट 4.30 घंटे, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर चार घंटे, एलटीटी-लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट 3.30 घंटे, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 2.45 घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस और बाराबंकी-लखनऊ मेमू दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन