फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many post vaccants in cultural department

गजब! तीन अफसरों के भरोसे पूरा प्रदेश्ा

Fri, 23 May 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 May 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
many post vaccants in cultural department

सिर्फ तीन अधिकारियों के भरोसे संस्कृति निदेशालय का पूरा फील्ड वर्क है। जिलों में सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तय करने से लेकर निर्माण कार्य तक देखना पड़ना है।

विज्ञापन


इन अधिकारियों को निदेशालय केकाम भी निपटाने पड़ते हैं। उप्र संस्कृति निदेशालय में अधिकारियों की कमी का आलम यह है कि फील्ड वर्क ही नहीं आला अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक पर तमाम पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन

निदेशालय केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम केतहत पंजीकरण अधिकारियों के पद पर आठ भर्तियां की गई थीं।

जिनकी जिम्मेदारी मूर्तियों के पंजीकरण की थी। पर, भारत सरकार ने इस संवर्ग को मृत(डेथ काडर) घोषित कर दिया है। आठ में से पांच अधिकारी रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस संवर्ग में डॉ. लवकुश द्विवेदी, बनारस के रत्नेश कुमार वर्मा और डॉ. एपी गौड़ सभी जिम्मेदारियों को उठाए हुए हैं।

प्रत्येक अधिकारी को 20 से अधिक जिलों की बागडोर सौंपी गई है। डॉ. गौड़ जुलाई में रिटायर हो रहे है, ऐसे में फील्ड वर्क के लिए सिर्फ दो अधिकारी ही शेष रह जाएंगे।


संस्कृति निदेशालय में अफसरों की कमी महज फील्ड वर्क में ही नजर नहीं आती।

बल्कि निदेशालय और शासन स्तर पर आला अधिकारियों केतमाम पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त निदेशालय की स्वायत्त संस्थाओं में भी कई पद खाली हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed