{"_id":"5bd88aa9bdec2269436b95c9","slug":"many-post-of-medical-college-will-be-fillup-by-out-sourcing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे 198 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे 198 पद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा में समूह ग के 198 रिक्त पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन
इन 198 पदों में तकनीकी और गैरतकनीकी संवर्ग दोनों ही शामिल हैं। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा मेडिकल कॉलेज में 2018-19 सत्र केलिए एमबीबीएस पाठ्यक्रम की मान्यता को मानक पूरे न होने के कारण निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
मान्यता निलंबित होने का कारण समूह ग के खाली पद भी थे। इस मामले में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश लिए गए हैं। खाली 198 पदों पर स्थायी नियुक्ति के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कम से कम दो साल का समय लगेगा। इस दौरान मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों को पूरा करने के लिए खाली पदों को आउट सोर्सिंग से भरने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन