फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many officers transferred in Lucknow.

Lucknow News: लखनऊ कमिश्नरेट में तबादले, चिन्नपा डीसीपी पश्चिम बने, उत्तरी व पूर्वी क्षेत्र कार्यवाहक के हवाले

Mon, 27 Jun 2022 12:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jun 2022 12:39 PM IST
सार

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को कई अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। पश्चिम व पूर्वी जोन के डीसीपी की गैर जिलों में तबादले के बाद ये बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
Many officers transferred in Lucknow.
- फोटो : Social Media

विस्तार

कमिश्नरेट लखनऊ से कुछ दिन पहले हुए आईपीएस स्थानांतरण में पश्चिम व पूर्वी जोन के डीसीपी का तबादला गैर जनपद में हो गया। खाली होने के दो दिन बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने तीन जोन में बदलाव किया। उत्तरी जोन के डीसीपी एस. चिन्नपा को पश्चिम जोन की कमान दी गई। वहीं एडीसीपी उत्तरी के पद पर तैनात प्राची सिंह को पूर्वी और एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी को उत्तरी जोन का कार्यवाहक डीसीपी बनाया है। दो जोन के एडीसीपी व चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक उत्तरी जोन के डीसीपी शिवासिम्पी चिन्नपा को पश्चिमी जोन की कमान दी है। वहीं डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक को 112 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। उधर, काफी दिनों से एडीसीपी पूर्वी रहे कासिम आब्दी को डीसीपी उत्तरी का कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


इसी तरह एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह को डीसीपी पूर्वी का कार्य सौंपा गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक एसीपी बाजारखाला अनिल यादव को अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी, एसीपी अलीगंज अली अब्बास को अपर पुलिस आयुक्त उत्तरी व पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कानून व्यवस्था सुनील शर्मा को बाजारखाला सर्किल, एसीपी मोहनलालगंज विजय राज सिंह को अलीगंज, एसीपी क्राइम धर्मेंद सिंह रघुवंशी को मोहनलालगंज और एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव को रिजर्व पुलिस लाइन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed