फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many new born dead bodies found in lucknow

एक ही रात कूड़े के ढेर में मिले कई नवजात बच्चियों के शव

Sat, 19 Sep 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
many new born dead bodies found in lucknow

बुधवार को सड़क के बीचोंबीच नवजात का शव मिलने के दो दिन बाद एक ही रात तीन नवजातों के शव लखनऊ शहर में पाए गए। ये तीनों शव बच्चियों के थे।

विज्ञापन


शहर में नवजात बच्चियों को सड़क पर फेंकने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह सआदतगंज में कूडे़ के ढेर पर नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। आवारा कुत्तों ने नवजात का बायां हाथ व पैर नोंच लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, गुडंबा के कुर्सी रोड पर नाले में बैग में नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सआदतगंज के मोमिन नगर में कूड़े के ढेर में शुक्रवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर पर आवारा कुत्तों का झुंड मंडराता देख स्थानीय निवासी खुर्शीद को शक हुआ।

आगे बढ़कर देखा तो कुत्ते बच्ची का शव नोंच रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं, गुडंबा कुर्सी रोड स्थित नाले पास बैग में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला।

छंगा लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैग खुलवाया तो उसमें नवजात बच्ची का शव था। बैग में तौलिया, ब्लाउज समेत अन्य सामान था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाकर बच्ची को फेंकने वाले की तलाश में जुटी है। वहीं, पुलिस आसपास के नर्सिंग होम पर निगाह टिकाए हुए है।

तमाशबीन बने रहे लोग

many new born dead bodies found in lucknow

परिवहन विभाग के सामने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बीच सड़क पर नवजात का शव कुत्ते नोच रहे थे।

जानकारी के मुताबिक कुत्तों का झुंड गोमती नदी के किनारे बनी झाड़ियों से एक नवजात शिशु का शव घसीटते हुए शहर की व्यस्त माने जाने वाली रोड तक ले आया था।

वहीं रोड पर ट्रैफिक के बीच कुत्तों की छीनाझपटी में क्षत-विक्षत शव डिवाइडर के यू टर्न पर ही छूट गया। हालांकि बड़ी देर बाद कुछ लोगों ने कुत्तों को पत्थर मार कर भगाया लेकिन उसके बाद फिर वे तमाशबीन खड़े खड़े रहे।

इंस्पेक्टर वजीरगंज अजीत सिंह चौहान के मुताबिक, शहीद स्मारक के पास गोमती नदी में बहता हुआ यह शव कहीं दूर से यहां आया था। फिर झाड़ियों में आकर फंस गया।

जन्म लेते समय बालक की मौत हो गई या फिर लोकलाज के डर से उसे नदी में फेंका गया। पुलिस के पहुंचने तक कुत्ते शिशु का एक हाथ और एक पैर खा चुके थे। बच्चे का डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस ने बताया,पहचान के लिए अस्पतालों में भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed