{"_id":"5cbd5ef9bdec22142d5e6763","slug":"many-injured-in-a-bus-accident-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल
Mon, 22 Apr 2019 11:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट में सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीकापुर सीएचसी पहुंचाया। सभी यात्री आंध्र प्रदेश के निवासी हैं जो कि कई प्रांतों में धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के बाद अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एम्बुलेंस ना पहुंचने से डायल 100 नंबर पीआरबी 931 वाहन द्वारा कई चक्कर लगा कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
कोतवाली पुलिस ने अस्पताल में घायलों का इलाज करवाने के साथ ही यात्रियों के लिए चाय नाश्ता का इंतजाम करवाया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने से हादसा हुआ।
विज्ञापन