{"_id":"5e27e7ec8ebc3e4b18058b1c","slug":"many-injured-and-deaths-because-of-fog-in-districts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बना काल: सीतापुर, गोंडा और बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे, कई मौतों के साथ कई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बना काल: सीतापुर, गोंडा और बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे, कई मौतों के साथ कई गंभीर घायल
Wed, 22 Jan 2020 11:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भयंकर कोहरा हाइवे पर चलने वालों के लिए काल बन गया है। बुधवार को अलग-अलग जिलों में कई हादसे हुए जिसमें कई मौतें हुईं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सीतापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण दो ट्रक आपस में भिड़ गए और पीछे से आ रही एक बस भी ट्रक से टकरा गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य सड़क हादसे में बलरामपुर में महराजगंज तराई के शिवचरनडीह गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो गड्डे में गिर गई। जिसमें दो लोगों को मामूली चोटे आई हैं।