{"_id":"5ea99e188ebc3e90257696d7","slug":"manhandling-with-vdo-and-lekhpal-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में क्वारंटीन सेंटर बनाने को लेकर बवाल, वीडीओ-लेखपाल से गाली गलौज-हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में क्वारंटीन सेंटर बनाने को लेकर बवाल, वीडीओ-लेखपाल से गाली गलौज-हाथापाई
Wed, 29 Apr 2020 09:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को कर्मयोगी डिग्री कॉलेज, मुलिहामऊ में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने को लेकर बवाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
क्षेत्र के वीडीओ व लेखपाल बुधवार को डिग्री कॉलेज में साफ-सफाई कराने के लिए अन्य कर्मियों के साथ पहुंचे थे। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए वीडीओ, लेखपाल से हाथापाई की और साफ-सफाई का काम बंद करा दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ा। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन