फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   manhandling in sp conference in behraich

सपा के सम्मेलन में हाथापाई, चल गईं कुर्सियां

Tue, 03 Jun 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 03 Jun 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
manhandling in sp conference in behraich

सपा के सम्मेलन में आमचुनाव में पार्टी की हार पर चर्चा होनी थी लेकिन कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर भाजपा के लिए प्रचार करने का आरोप लगा हमला कर दिया।

विज्ञापन


सपा का जिला सम्मेलन सोमवार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और हाथापाई की भेंट चढ़ गया। सम्मेलन में पहुंचे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर कुछ कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। हाथापाई की। जमकर कुर्सियां भी चलीं।
विज्ञापन


जिसके चलते उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। हाथापाई में पूर्व जिलाध्यक्ष को हल्की चोटें भी आई हैं।

सम्मेलन से माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विनोद कुमार और उर्जा राज्य मंत्री यासर शाह भी नदारद रहे। जिसके चलते सम्मेलन महज औपचारिकता भर दिखा।

कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

manhandling in sp conference in behraich

सपा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन शहर के माल गोदाम रोड स्थित अभिनंदन वैंक्वेट हाल के परिसर में हुआ।

सुबह 11 बजे काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच गए। सम्मेलन में प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मौजूद थे। जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामतेज यादव कर रहे थे।

 विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि मौजूद थे। 12 बजे के आसपास सम्मेलन की शुरुआत हुई।

12:30 बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव अपने समर्थकों के साथ सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। जब वह मंच पर चढ़ रहे थे। तभी कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।

भाजपा के पक्ष में प्रचार का आरोप

manhandling in sp conference in behraich

कई कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने विरोध किया तो सभी हमलावर की मुद्रा में आ गए। कुर्सी फेंकी जाने लगी।

काफी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर बढ़े। जिसके चलते जमकर हाथापाई हुई। लगभग एक घंटे तक गहमागहमी की स्थिति रही। मौके पर पहुंची दरगाह थाने की पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रण में किया।

इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ उल्टे पांव सम्मेलन स्थल से लौट गए। हाथापाई के दौरान उन्हें हल्की फुल्की चोटें भी आईं।

विज्ञापन

सम्मेलन में ये थे मौजूद

manhandling in sp conference in behraich

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा का सम्मेलन निपटा। इस दौरान निशा शर्मा, जिला सचिव कुलदीप यादव, जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू, मनोज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, बाल गोविंद यादव, छात्रसभा अध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, अजीत सिंह मौजूद थे।

इसके अलावा अशोक लोधी, अनवर वारसी, नसीबुनिशा, राजकिशोर यादव, मुन्ना मारिया, राजेश त्रिपाठी, राजेश तिवारी, राजमल यादव, अनवर खां, लक्ष्मी शंकर यादव, विनोद यादव, अवधेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष पर लगा आरोप

manhandling in sp conference in behraich

सम्मेलन स्थल से लौटने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव सीधे घर पहुंचे। यहां पर उनका कुशलक्षेम जानने के लिए समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

इस दौरान रामहर्ष यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष रामतेज यादव, उनके बेटे कुलदीप यादव और पूर्व विधायक शब्बीर अहमद की अगुवाई में उनके ऊपर हमला किया गया।

किसी तरह उनकी जान बच सकी। रामहर्ष ने जिलाध्यक्ष रामतेज पर पार्टी को हाईजैक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। अनर्गल आरोप मढ़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्चा बंटवाकर भाजपा का प्रचार करने की बात कही जा रही है। यह सरासर झूठ है। उनके क्षेत्र में बहुत कम अंतर से हारजीत हुई है।

पार्टी हाईकमान को कराएंगे अवगत

manhandling in sp conference in behraich

सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव का कहना है कि सम्मेलन के दौरान कुछ कहासुनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले से पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।

सम्मेलन में हुए विवाद की रिपोर्ट सपा मुखिया को भेजी जा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि उनका विवाद में किसी तरह का हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed