फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mango Mahotsav: More than 800 species of mangoes will be seen, farmers from all over the state arrived

आम महोत्सव: दिखेंगी 800 से अधिक आमों की प्रजातियां, प्रदेश भर से पहुंचे किसान, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Thu, 11 Jul 2024 09:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jul 2024 09:43 PM IST
सार

Mango Mahotsav: लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में लगने वाला आम महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। सीएम योगी इसका शुभारंभ करेंगे। यहां आम की आठ सौ से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन
Mango Mahotsav: More than 800 species of mangoes will be seen, farmers from all over the state arrived
आम महोत्सव में पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवध शिल्प ग्राम में 12 से 14 जुलाई तक चलने वाले उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार की शाम उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह एवं कृषि उत्पादन आयुक्त डा. देवेश चतुर्वेदी ने आम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम महोत्सव में आने वाले किसानों, निर्यातकों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन


उद्यान मंत्री ने आम महोत्सव के लिए लगे स्टालों का किया। उन्होंने कहा कि आम की विभिन्न प्रजातियों व उनके उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। तीन दिवसीय आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के किसान, बागवान, स्टेकहोल्डर, निर्यातक भी शामिल होंगे। आम महोत्सव-2024 में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आम से बने विभिन्न पकवान एवं व्यंजन प्रदर्शित किये जायेंगे। आम विविधता प्रदर्शनी में 120 से अधिक किस्मों के प्रदर्शन, आमंत्रण (क्रेता-विक्रेता बैठक), आम खाने की प्रतियोगिता, प्रशिक्षण सेमीनार विशेष आकर्षण होंगे। इस दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने भी विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए।
विज्ञापन


सात श्रेणी के 58 वर्ग में होंगी प्रतियोगिता
आम महोत्सव में 12 से 14 जुलाई के बीच सात श्रेणी के 58 वर्ग में में आम की विभिन्न प्रजातियों एवं आम के प्रसंस्कृत पदार्थों की प्रतियोगिता होगी। महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं द्वारा 800 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आम संरक्षित पदार्थ वर्ग में 90 प्रतिभागियों द्वारा 310 नमूने, आम पकवान में तीन प्रतिभागियों द्वारा 10 नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव में कुल 1317 प्रतिभागियों द्वारा 2350 नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही महोत्सव में पहुंचे किसान
अवध विहार शिल्पग्राम में लगने वाली आम की प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए प्रदेश भर के किसान पहुंचने लगे हैं। महोत्सव में किसान अपने बेहतर उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। उद्यान विभाग भी तैयारी में जुटा हुआ है। जगह-जगह से उद्यान विभाग के अधिकारी भी आम के उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। ज्वाइंट डायरेक्टर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बीपी राम ने बताया कि पूरे प्रदेश से लगभग 5 हजार किसान भाग लेंगे, जिसमें प्रगतिशील किसान प्रदर्शनी आम की प्रदर्शनी लगाएंगे। 


वहीं 100 से ज्यादा किसान स्टॉल लगाकर आम की बिक्री करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्व श्रेष्ठ स्टॉल और आम की वैरायटी का उत्पादन करने वाले किसान सम्मानित होंगे। उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गांव व आसपास के इलाके से भी 10 किसानों ने आम भेजे हैं। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ बृजेश कुमार एवं ज्येष्ठ शोध सहायक की टीम 45 किसानों के आम उत्पाद को लेकर प्रदर्शनी में पहुंची है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed