फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man tortured his wife for dowry in lucknow

प्यार पर से भरोसा उठा देगी सात समंदर पार से आई इस युवती की कहानी

Sun, 04 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
man tortured his wife for dowry in lucknow
डेमो

ठाकुरगंज इलाके के एक युवक का पांच साल पहले सऊदी अरब के जेद्दा में एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। उसके माता-पिता ने दोनों की शादी करा दी। 

विज्ञापन

लेकिन यहां ससुराल पहुंचते ही पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। युवती बृहस्पतिवार रात खिड़की के रास्ते भागकर थाने पहुंची और एसओ को दुखड़ा सुनाया। पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। 
विज्ञापन


एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि सऊदी अरब के जेद्दा निवासी नोफ बृहस्पतिवार रात बदहवास हालत में थाने पहुंची। उसने बताया कि सरफराजगंज के माजिद ने चार साल पहले जेद्दा में उससे शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ढाई साल साथ रहा। इसके बाद मायके छोड़ आया। काफी इंतजार के बाद भी माजिद के न लौटने पर साल भर पहले वह अपने पिता सादिर के साथ ससुराल आई। कुछ दिन साथ रहकर पिता लौट गये।

इसके बाद से माजिद उसे प्रताड़ित करने लगा। दहेज के ताने देकर पीटता और करंट लगाता था। कमरे में बाहर से ताला लगाकर काम पर जाता था। 

म‌ह‌िला बदहवास हालत में पहुंची थाने

man tortured his wife for dowry in lucknow
डेमो - फोटो : pti

चोटों के निशान दिखाते हुए वह बोली कि प्रताड़ना से उसकी दिमागी हालत भी बिगड़ने लगी है। उसने किसी महिला आश्रम भिजवाने और पिता सादिर व मां रेशमा को बुलाने की मांग की। 

एसओ ने महिला पुलिसकर्मी के साथ नोफ को अस्पताल भेजकर डॉक्टरी मुआयना व इलाज कराया। चौक के अकबरी गेट इलाके में रहने वाले नोफ के ननिहाल पक्ष के लोगों को बुलाया गया लेकिन उसने किसी के भी साथ जाने से इन्कार कर दिया। 

आखिरकार एसओ ने आशा ज्योति केंद्र के लोगों से संपर्क किया और नोफ को वहां भेज दिया। एसओ का कहना है कि परेशानहाल नोफ को बृहस्पतिवार रात महिला कांस्टेबल के साथ अलीगंज के वीनस विकास केंद्र भेजा गया था। लेकिन पीड़ित महिलाओं की सेवा का दावा करने वाली इस संस्था के लोगों ने उसे आश्रय देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed