{"_id":"60bcf0a28ebc3e8a6315832b","slug":"man-tied-to-a-tree-and-beaten-on-charges-of-stealing-wheat-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गेहूं चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, पिता-पुत्र के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गेहूं चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, पिता-पुत्र के खिलाफ केस
Sun, 06 Jun 2021 09:28 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:28 PM IST
सार
गांव के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया युवक पेशेवर चोर है। छह माह पहले युवक ने उसके घर से भी चोरी की थी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गेहूं चोरी के आरोप में पेड़ में बांधकर युवक की पिटाई की गई।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेहूं चोरी के आरोप में एक युवक को पिता-पुत्र ने पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। युवक की पिटाई करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं गेहूं चोरी के आरोप में युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बछरावां के घुरौना गांव निवासी राजेंद्र मौर्य का गेहूं घर के बाहर बरामदे में बोरी में लगा हुआ था। राजेंद्र का कहना है कि शनिवार रात गांव निवासी मंगली तीन बोरा गेहूं चुरा ले गया था। जब चौथा बोरा गेहूं लेकर जा रहा था तो आहट से नींद खुल गई और उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक से जब कड़ाई के साथ पूछताछ की गई तो उसने कुबूल किया कि तीन बोरी गेहूं जंगल में छुपा कर रखा है, जहां से चोरी किए गए गेहूं को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
युवक को पकड़ने के बाद राजेंद्र मौर्य और उसके पुत्र अमन ने आक्रोशित होकर उसे घर के बाहर लगे पेड़ में रस्सी से बांध दिया। पेड़ में बांधने के बाद लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान गांव के किसी युवक ने पेड़ में बांधे युवक का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
गांव के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया युवक पेशेवर चोर है। छह माह पहले युवक ने उसके घर से भी चोरी की थी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गेहूं चोरी के आरोप में पेड़ में बांधकर युवक की पिटाई की गई। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गेहूं चोरी के मामले में युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।