फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man performing bike stunts in ram ki paidi.

Ayodhya: दंपती की अश्लीलता के बाद राम की पैड़ी पर बाइक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, लगा 8000 का जुर्माना

Wed, 06 Jul 2022 10:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Jul 2022 10:19 AM IST
सार

अयोध्या की सरयू नदी में बाइक चलाते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक अंडरवियर में है और बाइक चला रहा है। आसपास कुछ लोग स्नान कर रहे हैं जिनमें महिलाएं भी मौजूद हैं। मामले की जानकारी पर युवक पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Man performing bike stunts in ram ki paidi.
सरयू में बाइक चला रहा युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरयू किनारे पर निर्मित राम की पैड़ी अब पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो चुकी है। इधर कुछ दिनों में राम की पैड़ी में डूबने की कई घटनाएं होने के साथ-साथ पानी में अश्लीलता के आरोप में एक दंपती की पिटाई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि राम की पैड़ी में बाइक स्टंट का एक और वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने बाइक पर आठ हजार का जुर्माना किया है। साथ ही स्टंट करने वाले युवक की पहचान में जुटी है। एसएसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


राम की पैड़ी में स्टंट करते वायरल वीडियो में एक युवक पानी की जलधारा में मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। बाइक के नंबर के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार बाइक लालचंद निवासी रामपुर पुवारी थाना महाराजगंज के नाम है। पुलिस ने बाइक पर आठ हजार का जुर्माना लगाया है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि ऐसी घटनाओं को चिह्नित कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार के मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या एक सांस्कृतिक एवं धार्मिक केंद्र है। अयोध्या की सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस संबंध में जो दिशा-निर्देश हैं उसका पालन होगा। आम जन जीवन में विश्वास दिलाने के लिए समय से जनसुनवाई की जाएगी। जनता से संवाद कर मित्र पुलिस की भूमिका निभाई जाएगी। सीओ अयोध्या डॉ.राजेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में पता चला है कि वायरल वीडियो पुराना है। स्टंट करने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है। ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार
राम की पैड़ी में बाइक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि युवक की पहचान विवेक यादव निवासी रामपुर पुवारी मथुरा का पुरवा थाना महराज गंज के रूप में हुई है। 


राम की पैड़ी पर बाहरी वाहन प्रतिबंधित
राम की पैड़ी पर बाहरी वाहनों का प्रवेश मंगलवार से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई दो घटनाओं का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पैड़ी के घाटों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है। सीओ अयोध्या डॉ.राजेश तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होगी। वे अपनी आईडी दिखाकर आ-जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed