फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murders his own son for money

फावड़े से बेटे को काटकर भाग रहा था पिता, बेटी चीखी तो खुला मामला

Wed, 03 May 2017 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) Updated Wed, 03 May 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
man murders his own son for money
डेमो प‌िक
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज में शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर कलयुगी बाप ने सोमवार देर रात अपने बेटे की सोते समय फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। 
विज्ञापन


महोबा निवासी परिवार लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शायपुर शिदवी के पास ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए झोपड़ी बना कर रह रहा है। फावड़े से भाई पर हमला कर भाग रहे पिता को देख कर मृतक की छोटी बहन के गुहार लगाने पर घटना की जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। महोबा के थाना चरखारी के गांव नौरंग निवासी अनिल (18) अपने पिता हरिप्रसाद, मां कर्पूरी, छोटी बहन रानी व भाई सोनू के साथ भट्ठे पर झोपड़ी बना कर रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मिट्टी खोदने गुंथने से लेकर ईंट पाथने कर पूरे परिवार की कमाई को पिता हरीप्रसाद शराब के नशे में उड़ा देता था जिससे को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। बीते सोमवार शाम को भी हरीप्रसाद के रुपया मांगने पर परिवार में काफी विवाद हुआ। 

जिस पर बेटे अनिल ने परिवार के साथ कहीं अलग जाकर मजदूरी करने का निर्णय किया तथा सामान आदि बांध लिया, लेकिन पिता ने अपनी नशाखोरी की आदत को सुधारने का भरोसा देकर परिवार को रोक लिया। रात को अनिल परिवार से अलग थोड़ी दूर पर स्थित खंडहर में अकेले सो रहा था। 


इसी का फायदा उठा कर हरीप्रसाद ने अपने पुत्र अनिल के सिर व पेट पर फावड़े से कई वार कर सोते समय ही उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान शोर सुनकर जागी मृतक की छोटी बहन रानी ने पिता को भाई की हत्या करते हुए देख कर गुहार लगाई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed