फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man injured wife in suspection

लखनऊ: पत्नी पर शक के चलते युवक ने मारा बांका, हालत गंभीर

Mon, 28 Dec 2020 04:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
man injured wife in suspection
घायल महिला। - फोटो : amar ujala

विभूतिखंड थानाक्षेत्र के बड़ा भरवारा निवासी अमित कुमार सिंह को पत्नी पर संदेह था कि उसकी दोस्ती किसी दूसरे युवक से है। इसी संदेह को लेकर अक्सर विवाद होता था। रविवार शाम करीब पांच बजे अमित नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने पत्नी से कहासुनी के बाद बांके से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, मूलरूप से सुल्तानपुर के कादीपुर का रहने वाला अमित कुमार सिंह बड़ा भरवारा में मकान बनवाकर रहता है। उसकी शादी गाेंडा में हुई है। 2014 में शादी के बाद से दोनों लखनऊ में रहने लगे। अमित सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पड़ोसियों के मुताबिक, वह शराब का लती है। रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पहुंचा। उस वक्त वह काफी नशे में था। पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर उसने घर में रखे बांके से हमला कर दिया। खुद को बचाने के चक्कर में पत्नी की गर्दन पर बांका लगा। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों को जुटता देख अमित वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में थे बच्चे, आंगन में किया बांके से हमला

पुलिस के मुताबिक, अमित के तीन बच्चे हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वारदात केवक्त बच्चे भी कमरे में मौजूद थे। कहासुनी के बाद अमित की पत्नी बाहर निकल आई। उसके पीछे अमित भी बांका लेकर निकला। इस दौरान बच्चे कमरे में थे। मां की चीख सुनकर बच्चे बाहर निकले तो पिता खून से सना बांका लिए खड़ा था। वहीं मां फर्श पर खून से लथपथ तड़प रही थी। तीनों बच्चे यह दृश्य देखकर दहशत में आ गए। पिता के जाने के बाद भी बच्चे कमरे में ही दुबके रहे।

क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा ने कराया भर्ती
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर के मुताबिक, वारदात स्थल से चंद कदमों की दूरी पर संतोष सिंह भी रहते हैं। संतोष सिंह लखनऊ केक्राइम ब्रांच में तैनात है। उन्हें वारदात की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात के करीब एक घंटे बाद ही आरोपी अमित को दबोच लिया। पुलिस अभी अमित के ससुरालियों का इंतजार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, ससुराल के लोग जैसी तहरीर देंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed