फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died after falling on aquarium in lucknow

लखनऊ: एक्वेरियम पर गिरे युवक की कांच लगने से मौत, पिता ने बहू पर लगाया आरोप

Tue, 10 Dec 2019 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
man died after falling on aquarium in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में गुडंबा के सिकंदरपुर में दंपती के बीच रविवार रात को विवाद हो गया। इस बीच राघव प्रसाद (45) को धक्का लगा और वह एक्वेरियम पर जा गिरा। एक्वेरियम टूटने से कांच उसके सिर में धंस गया। पड़ोसियों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के पिता ने पत्नी पर धक्का देकर गिराने और अस्पताल ले जाने में देरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, सुल्तानपुर निवासी राघव प्रसाद गुडंबा के सिकंदरपुर में राजकुमारी के मकान में अपनी दूसरी पत्नी किरण उर्फ  मुस्कान और बेटे के साथ किराए पर रहता था। राघव प्रसाद एसआईएस कैशवैन चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई मौत

man died after falling on aquarium in lucknow
doctor

रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की पत्नी से विवाद में युवक घायल हो गया है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने राघव की पत्नी व मकान मालिक अशोक कुमार रावत और उसकी पत्नी राजकुमारी से पूछताछ की।

राजकुमारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे दंपती मे झगड़ा हो रहा था। राघव ने किरण की डंडे से पिटाई कर दी। डंडे की छीनाझपटी पर राघव एक्वेरियम पर गिर गया और कांच सिर में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोहिया अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पिता भगेलू राम ने पत्नी किरण पर धक्का देकर गिराने और जानबूझकर अस्पताल ले जाने में देरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed