{"_id":"5b90d9f3867a557e9f67ba5a","slug":"man-complained-to-transport-minister-for-misbehaving-with-his-wife-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अभद्रता पर पति ने ट्वीट कर की शिकायत, 'मंत्रीजी, बस कंडक्टरों को थोड़ी तमीज सिखा दें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अभद्रता पर पति ने ट्वीट कर की शिकायत, 'मंत्रीजी, बस कंडक्टरों को थोड़ी तमीज सिखा दें'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
ट्वीट का स्क्रीन शॉट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के बेलगाम कंडक्टरों और ड्राइवरों के कारण आए दिन महकमे की फजीहत हो रही है। बुधवार को एक ऐसे ही मामले की शिकायत ट्विटर पर परिवहन मंत्री से की गई है। पीड़ित महिला के पति ने ट्वीट कर मंत्री से अनुरोध किया कि बस कंडक्टरों को तमीज सिखा दें।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आशुतोष त्रिपाठी ने ट्वीट किया कि उनकी पत्नी बुधवार सुबह पीजीआई से इलाहाबाद के लिए शताब्दी बस (यूपी 32 एफएन 2630) में सवार हुईं। शताब्दी बस इलाहाबाद तीन बजे तक नहीं पहुंची तो उन्होंने कंडक्टर से सवाल किया कि बस कब पहुंचेगी।
विज्ञापन
कंडक्टर का जवाब था कि जब जल्दी पहुंचना हुआ करें तो एयरोप्लेन से जाया करें। इस ट्वीट के बाद आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने फौरी जांच में कंडक्टर का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन