पीटने से मन नहीं भरा तो पत्नी को जिंदा जला डाला!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवरों के लिए हुए विवाद से गुस्साए युवक ने पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। पत्नी को आग का गोला बना देख वह मौके से भाग निकला।
ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची एंबुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी अवधेश कुमार व उसकी पत्नी गनेशी देवी (40) अहमदाबाद में पानी-पूरी का धंधा करते थे।
रविवार की सुबह ही दोनों वापस अपने गांव आए थे। पति-पत्नी के बीच जेवरों को लेकर कहासुनी हुई। ये कहासुनी अचानक इतनी बढ़ गई कि पति ने अपना आपा खो दिया।
झुलसी महिला की मौत
गुस्से में आए अवधेश ने पत्नी को पीटा और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
इससे वह बुरी तरह झुलस गई। जली महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। किसी तरह आग से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। मायकेवालों ने उस पर हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाल वीपी चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। दोनों के बीच झगड़े की असली वजह का भी पता किया जा रहा है।