फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man killed his wife and then committed suicide

पत्नी को चाकू से गोदकर खुद को मार लिया चाकू

Tue, 29 Mar 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (बाराबंकी) Updated Tue, 29 Mar 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife and then committed suicide
खुद पेट में चाकू घोंपकर दे दी जान - फोटो : Demo
बाराबंकी के फतेहपुर इलाके में ससुराल में एक व्यक्ति ने शनिवार रात विवाद के दौरान बीमार पत्नी को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद अपने पेट में चाकू घोंपकर जान दे दी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में बडे़ल निवासी शरीफ  (45) का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व फतेहपुर के ग्राम कटघरा निवासी मोहम्मद रईस की पुत्री शाहीन से हुआ था। बीमारी से ग्रसित शाहीन करीब दो महीने से मायके में रह कर इलाज करा रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो आठ दिन पूर्व शरीफ अपनी पत्नी का हालचाल लेने ससुराल गया था। शनिवार को शरीफ अपनी पत्नी, बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद घर के आगंन में लेट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। उन्होंने देखा कि शरीफ  अपनी पत्नी शाहीन पर चाकू से हमला कर रहा था। यह देख परिवारीजनों ने शोर मचाया। इस बीच शरीफ  ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया।

दो साल से बीमार थी पत्नी

man killed his wife and then committed suicide
क्राइम
दोनों को खून से लथपथ देख चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए लेकिन तब तक शरीफ  की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शाहीन को परिवारीजनों ने सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। मौक से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि शरीफ  मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी शाहीन करीब दो वर्ष से बीमार थी जिससे शरीफ काफी परेशान रहता था। 

पत्नी के इलाज में काफी रुपये खर्च करने के बाद भी वह ठीक नहीं हो सकी। इसी बात को लेकर शरीफ व उसकी पत्नी के बीच विवाद होता था। स्थानीय लोगों का मानना कि पत्नी के इलाज से परेशान होकर शरीफ  ने यह कदम उठाया। 

घटना के समय छप्परनुमा घर में अन्य परिवारीजनों के साथ शरीफ बेटियां नौशीदह व तस्लीम और बेटा शोएब मौजूद था। नौशीदह का कहना है कि मां को जब उसके पिता मार रहे थे तब वह जग गई। शरीफ  ने बेटी को सो जाने के लिए कहा। इसके बाद घटना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed