फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for allegedly duping people of Rs 13 lakh and gold worth Rs 21 lakh by selling fake idols

Lucknow News: नकली मूर्ति देकर 21 लाख का सोना और 13 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for allegedly duping people of Rs 13 lakh and gold worth Rs 21 lakh by selling fake idols
तेलीबाग। पीजीआई पुलिस ने नकली सोने की मूर्ति देकर युवक से 21 लाख का सोना और 13 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के भागे चले रहे पिता रामदुलारे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गोरखपुर के कैंपियरगंज का रहने वाला रविंद्र कुमार है। पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी निवासी रणंजय सिंह ने 20 मार्च को टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रणंजय सिंह ने बताया था कि उनके परिचित रामदुलारे और रविंद्र ने कहा था कि उन्हें बाहर जाना है। मगर सोने का सामान अधिक होने के कारण उन्हें समस्या हो रही है। वह उनसे सोने की मूर्ति और जेवर लेकर थोड़ा सोना दे दें तो उनकी समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने टप्पेबाज पिता-पुत्र से जेवर लेकर जांच कराई तो वह असली मिला था। इस पर उन्होंने दोनों से मूर्ति और गहने लेकर उन्हें 21 लाख के सोने के दो बिस्किट और 13 लाख नकद दे दिए थे। बाद में कराई जांच में मूर्ति नकली मिली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने उसी रात रविंद्र को कल्ली पश्चिम से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed