फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mamata banerjee congrates mayawati and akhilesh yadav for win in bypoll.

ममता ने माया-अखिलेश की पीठ थपथपाई, कहा- ये भाजपा के अंत की शुरुआत

Wed, 14 Mar 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee congrates mayawati and akhilesh yadav for win in bypoll.
ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

यूपी की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी खुश हैं। उन्होंने ट्विटर पर बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी है। सपा की इस जीत को भाजपा के अंत की शुरुआत कहा है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में बसपा ने सपा के प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। जिससे सपा भाजपा को उसके गढ़ गोरखपुर व फूलपुर में हराने में कामयाब रही।
विज्ञापन


जीत के बाद अखिलेश यादव बधाई देने के लिए मायावती के लखनऊ स्थित बंगले पर पहुंचे।
 

गोरखपुर सीट पर सपा के प्रवीण कुमार निषाद ने भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ल को 21,961 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। जबकि फूलपुर में सपा के नागेंद्र पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को 59,613 मतों से हराया। गोरखपुर में कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे और फूलपुर में चौथे नंबर पर रहे। मतगणना शुरू होने के बाद दोनों ही सीटों पर सपा उम्मीदवारों ने शुरु आती दौर से ही बढ़त बना ली थी जो अंतिम दौर तक बरकरार रही।


भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थीं दोनों सीटें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट होने के नाते गोरखपुर व फूलपुर का उपचुनाव भाजपा के लिए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण था। चुनाव को योगी सरकार की परफॉर्मेंस का पैमाना भी माना जा रहा था। भाजपा ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत भी झोंक दी थी। सीएम योगी ने दोनों संसदीय क्षेत्रों में कुल 16 चुनावी सभाएं की थीं। प्रदेश के मंत्रियों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री भी दोनों संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए डटे रहे। वहीं सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों संसदीय क्षेत्रों में सिर्फ एक-एक चुनावी सभा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed