{"_id":"6aa54956f7cb2eb512077328","slug":"major-news-from-up-mayawati-surprises-everyone-again-with-her-decision-bjp-to-launch-seva-sankalp-abhiyan-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: बसपा में दीपिका आनंद की इंट्री, ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, देखें बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: बसपा में दीपिका आनंद की इंट्री, ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, देखें बड़ी खबरें
Sat, 12 Sep 2026 06:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:19 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को अपनी घोषणा से हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब आनंद कुमार के बेटे नहीं बल्कि वकालत पढ़ रही उनकी बेटी बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएगी। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को अपनी घोषणा से हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब आनंद कुमार के बेटे नहीं बल्कि वकालत पढ़ रही उनकी बेटी बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएगी। वहीं, सीएम योगी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेश में "सेवा सप्ताह अभियान" चलाने का एलान किया है। यूपी एटीएस ने शनिवार को आजमगढ़ से आतंकी संगठन अल कायदा इंडिया सब कांटीनेंट (एक्यूआईएस) के आतंकी मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। उधर, गोंडा में व्यापारी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
यूपी: वकालत की पढ़ाई कर रही मायावती की भतीजी दीपिका आनंद, अब बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएगी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब भाई आनंद कुमार के बेटे नहीं बल्कि उनकी बेटी दीपिका आनंद बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि अब आनंद के बेटों को कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बसपा का मिशन सर्वोपरि है लिहाजा अब मेरे भाई आनंद कुमार के बेटे नहीं, वकालत की पढ़ाई कर रही बेटी दीपिका आनंद पार्टी का कार्य करेगी। आनंद जरूरत पड़ने पर अपनी जिम्मेदारियां उसे सौंप सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद भारत का तेजी से उभार हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा और समर्पण की यात्रा बताया। योगी ने अयोध्या में 500 वर्षों बाद राम मंदिर निर्माण को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और उपलब्धि का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: अलकायदा के आतंकी को एटीएस ने आजमगढ़ से किया गिरफ्तार, युवाओं को मुजाहिद बनाने के लिए कर रहा था काम
यूपी एटीएस ने शनिवार को आजमगढ़ से आतंकी संगठन अल कायदा इंडिया सब कांटीनेंट (एक्यूआईएस) के आतंकी मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। महमूरपुर के ग्राम चितारा का निवासी नबील पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर, अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर
विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे अजय राय को पुलिस ने बाराबंकी में रोका, थाने ले गई
यूपी के गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिजनों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली टोल प्लाजा के पास पुलिस ने इन्हें रोक लिया। पढ़ें, पूरी खबर
यूपी: बच्चों की शैक्षिक प्रगति और नामांकन की होगी निगरानी, परिषदीय स्कूलों में लागू होगा ट्रैकिंग सिस्टम
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से जुड़ी सूचनाओं की निगरानी, विद्यालयी प्रबंधन और शैक्षिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए एमआईएस (यू-डायस प्लस) और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के प्रभावी संचालन एवं उपयोग के लिए 6.55 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: बदायूं में बिरयानी खाने के बहाने एक करोड़ की चोरी, मेरठ के सराफा कारोबारी का चालक और दोस्त गिरफ्तार
बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दास डिग्री कॉलेज के पास खड़ी कार से एक करोड़ की चोरी में बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ के सराफा कारोबारी शेख दिलावर हुसैन के चालक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये हड़पने के लिए साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- इन्होंने ही आजम खां को फंसाया था, सपा के कारनामों को भूली नहीं जनता
यूपी सरकार के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के कारनामों को जनता भूली नहीं है और इसका जवाब 2027 के चुनाव में देगी। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: अचानक सीएचसी पहुंचे विधायक, तीन डॉक्टर मिले नदारद; गंदगी देख भड़के, गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश
अयोध्या के रुदौली से विधायक रामचंद्र यादव ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मवई का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के बीच हुए इस निरीक्षण में तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर