UP Big News: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, कैबिनेट से 18 प्रस्ताव पास; आधी रात बीच हाईवे पर बैठा फौजी
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, पेट्रोल और हेलमेट भी देगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आधारभूत ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।
सरकार ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी। इसका फायदा उन छात्राओं को होगा, जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपए तक होगी। स्कूटी हर विश्वविद्यालय और कॉलेज की टॉप 5% छात्राओं को ही मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी, पढ़ें 18 बड़े फैसले
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 18 प्रस्ताव पास हुए। इसमें दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाने को मंजूरी,संभल रिपोर्ट, ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का फैसला शामिल है। इसका फायदा उन छात्राओं को होगा, जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपए तक होगी। पढ़ें पूरी खबर
बाप की अर्थी के सामने बंटवारे पर भिड़े चार बेटे, पूरी रात घर में रखा रहा शव
अमरोहा के नौगावां सादात कस्बे के एक मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। लंबी बीमारी के बाद बुजुर्ग की रविवार दोपहर मौत हो गई। जिस समय परिवार को उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी करनी थी, उसी समय चारों बेटे पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां बीच में ही रोकनी पड़ीं और पूरी रात शव घर में ही रखा रहा। सोमवार को पंचायत के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ, जिसके बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पढ़ें पूरी खबर
147 किलो की गर्भवती मछली, त्रिवेणी नदी से भटककर नहर में फंसी
महराजगंज की एक नहर में तीन दिन से फंसी गंगा डॉल्फिन को आखिरकार सोमवार को बचा लिया गया। वन विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाने में सफलता हासिल की। नहर से निकालने के बाद उसे एक घंटा पांच मिनट में राप्ती नदी में छोड़ दिया गया। इस दौरान भटहट से राजघाट तक का 52 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया था।
जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी नदी से भटककर एक गर्भवती डॉल्फिन शनिवार को देवरिया कैनाल के रास्ते महाराजगंज में धरमौली बाजार के पास नहर तक पहुंच गई थी। काफी लंबी व भारी होने के कारण वह वहां से निकल नहीं पा रही थी और तीन दिन तक फंसी रही। शनिवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी अमला सक्रिय हुआ। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा नेता का सांप से डसवाकर कत्ल, किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत?
मेरठ के हस्तिनापुर में भाजपा नेता की हत्या में एक और नया खुलासा हुआ है। पति अतुल पंवार की हत्या में जेल गई दामिनी ने अपने हाथ पर अतुल की गुर्जरी का टैटू गुदवाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद अपने स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार के प्यार में बगावत कर पति की हत्या कर दी।अतुल और दामिनी की शादी को सात साल हो चुके थे। दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। दामिनी ने अपनी कलाई पर बड़े अक्षरों में अतुल की गुर्जरी लिखवाया था। यह टैटू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बना है। पढ़ें पूरी खबर
पति ने LIC अधिकारी संग पत्नी को देखा, पैर पकड़कर पत्नी को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा
राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बटलर पैलेस रोड पर सोमवार को पति-पत्नी के बीच बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कार में देखा, जिसके बाद उसने बाइक लगाकर कार रोक ली और सड़क पर ही विवाद शुरू कर दिया। यहां तक की पति ने अधिकारी के पैर पड़े और हाथ जोड़ा कि मेरी पत्नी को प्लीज छोड़ दो। पढ़ें पूरी खबर
थाने में सुनवाई नहीं हुई तो आधी रात बीच हाईवे पर बैठा फौजी
राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में पार्लर से आलमारी खरीदने के दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। क्षेत्र के ही तरहिया गांव निवासी फौजी नवीन और पार्लर संचालक के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद फौजी नवीन शिकायत लेकर सैरपुर थाने पहुंचे।
आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे नाराज होकर वह सोमवार रात करीब 10 बजे थाने के सामने सीतापुर हाईवे के बीच में जाकर बैठ गया। इससे कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर